BCCI Post Sanju Samson: IPL ट्रेड से जुड़ी अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने वाले हैं. सैमसन काफी साल से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं लेकिन अब वो CSK के लिए खेल सकते हैं. संजू सैमसन क्रिकेट जगत में इसी वजह से काफी चर्चा का विषय बने हैं और अब BCCI ने उन्हें एक खास मैसेज भेजा है. दरअसल, आज संजू सैमसन का जन्मदिन है और ये उनके फैंस के लिए खास मौका है.
आज है संजू सैमसन का जन्मदिन
संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को तिरुवनंतपुरम के पास स्थित पुल्लुविला गांव में हुआ था. संजू अब 31 साल के हो चुके हैं. उनके पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में पूर्व कांस्टेबल रहे हैं और फुटबॉल में दिल्ली का नेतृत्व भी किया था. संजू सैमसन ने दिल्ली में रहते हुए क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की थी. पिता के रिटायर होने के बाद संजू और उनका परिवार केरल वापस लौट गया. संजू ने वहां अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाया और वो केरल के लिए खेले. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2015 में डेब्यू किया था.
BCCI ने संजू सैमसन को दी शुभकामनाएं
IPL ट्रेड की अफवाहों के बीच संजू सैमसन को BCCI ने खास मैसेज दिया. उन्होंने संजू की उपलब्धियों का जिक्र किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. BCCI ने लिखा, ‘2024 के ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप और 2025 एशिया कप विजेता. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को हमारी ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट की तरफदारी पर भड़के गौतम गंभीर ने कसा तंज, ‘किस बात का जश्न मना रहे…’ नया विवाद शुरू!
संजू सैमसन के अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड
सैमसन ने 2015 में टीम इंडिया के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और 2021 में उनका वनडे पदार्पण हुआ. सैमसन ने टी20 में अब तक 51 मैच खेले हैं और अपनी 43 पारियों में 995 रन बनाए. सैमसन का औसत 25.21 का रहा है और उन्होंने 141.40 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.
सैमसन ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में तीन शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं. वनडे में सैमसन ने 16 मैचों में हिस्सा लिया है और 510 रन बनाए हैं. यहां उनका औसत 56.66 का है और स्ट्राइक रेट 99.60 का रहा है. संजू ने वनडे में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें:- CSK छोड़ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे रवींद्र जडेजा! ये खिलाड़ी होगा धोनी का नया ‘शिष्य’, IPL का सबसे बड़ा ट्रेड तय?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines