BCCI ने भेजा एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टीम का नाम, ‘सिलेक्शन’ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

Cricket In Asian Games 2026: बीसीसीआई ने जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक टी20 फॉर्मेट के महिला और पुरुष खिलाड़ियों के कुछ नाम इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को भेजे गए हैं, उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर को लीडरशिप की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

BCCI Send Names Of Men and Women Cricket Team For Asian Games 2026: बीसीसीआई इस साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने टॉप मेंस और वुमेंस क्रिकेटर्स को मैदान में उतारने के लिए तैयार है, जिसका साफ फोकस 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में क्रिकेट को शामिल करने से पहले मोमेंटम बनाने पर है. रेगुलर टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर के टी20 कॉम्पिटिशन में अपनी-अपनी टीमों को लीड करने की उम्मीद है.

विज्ञापन

BCCI ने भेजी टीम की लिस्ट

सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) को जाने-माने खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट सौंपी है, जो अगले महीने के आखिर तक ऑफिशियल टीम की लिस्ट गेम्स की ऑर्गनाइजिंग कमिटी को भेज देगी. फाइनल सिलेक्शन मई के आखिर तक होने की उम्मीद है. एक सूत्र ने टीओआई को बताया, ‘फाइनल नाम तय होने पर इंडिया अपनी ‘ए’ टीम भेजेगा. सभी टॉप क्रिकेटर्स सिलेक्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे.’

विज्ञापन

सूर्या-हरमन को कप्तानी

खबर है कि मेंस की लंबी लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह शामिल हैं. महिलाओं की लिस्ट में हरमनप्रीत कौर, वाइस-कैप्टन स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और श्री चरणी शामिल हैं.

2023 में क्रिकेट ने दिलाए 2 गोल्ड

भारत डिफेंडिंग चैंपियन है जिसने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है. अब जब क्रिकेट LA 2028 के ओलंपिक प्रोग्राम का हिस्सा है, तो एशियन गेम्स जैसे मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स की अहमियत बढ़ गई है. हेड कोच गौतम गंभीर ने भी कहा है कि ओलंपिक गोल्ड जीतना एक अहम मकसद है. एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के ऐची और नागोया प्रांतों में होंगे, और क्रिकेट मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 – मेंस क्रिकेट शेड्यूल

तारीखमैचइंडियन टाइम
24 सितंबर, गुरुवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 1सुबह 5:30
24 सितंबर, गुरुवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 2सुबह 10:30
25 सितंबर, शुक्रवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 3सुबह 5:30
25 सितंबर, शुक्रवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 4सुबह 10:30
26 सितंबर, शनिवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 5सुबह 5:30
26 सितंबर, शनिवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 6सुबह 10:30
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनल 1सुबह 5:30
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनल 2सुबह 10:30
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनल 3सुबह 5:30
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनल 4सुबह 10:30
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनल 1सुबह 5:30
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनल 2सुबह 10:30
3 अक्टूबर, शनिवारब्रॉन्ज मेडल मैचसुबह 5:30
3 अक्टूबर, शनिवारगोल्ड मेडल मैच (फाइनल)सुबह 10:30


एशियन गेम्स 2026 – वुमेंस क्रिकेट शेड्यूल

तारीखदिनमैचइंडियन टाइम
17 सितंबर 2026गुरुवारक्वार्टर-फाइनल 1सुबह 5:30
17 सितंबर 2026गुरुवारक्वार्टर-फाइनल 2सुबह 10:30
18 सितंबर 2026शुक्रवारक्वार्टर-फाइनल 3सुबह 5:30
18 सितंबर 2026शुक्रवारक्वार्टर-फाइनल 4सुबह 10:30
20 सितंबर 2026रविवारसेमी-फाइनल 1सुबह 5:30
20 सितंबर 2026रविवारसेमी-फाइनल 2सुबह 10:30
22 सितंबर 2026मंगलवारब्रॉन्ज मेडल मैचसुबह 5:30
22 सितंबर 2026मंगलवारगोल्ड मेडल मैच (फाइनल)सुबह 10:30

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ