Golden Ticket ICC World Cup: क्या होता है गोल्डन टिकट? BCCI ने जिसे बिग-बी को किया प्रजेंट

BCCI Presents Golden Ticket to Amitabh Bachchan for ICC World Cup

BCCI Presents Golden Ticket to Amitabh Bachchan for ICC World Cup

Golden Ticket ICC World Cup: भारत में इस साल 5 अक्टूबर से होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेटप्रेमियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। एक-एक टिकट पाने के लिए फैंस की जद्दोजहद चल रही है। खास तौर पर 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच को लेकर सबसे ज्यादा डिमांड है। लोग इस मैच के लिए लाखों रुपये तक खर्च करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का टीम इंडिया के प्रति अटूट समर्थन

वर्ल्ड कप को लेकर फैंस के उत्साह के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को गोल्डन टिकट प्रजेंट किया है। बीसीसीआई ने सचिव जय शाह के साथ बिग-बी की फोटो ट्वीट कर कहा- हमारे स्वर्णिम प्रतीकों के लिए गोल्डन टिकट! शाह को मिलेनियम के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को अपना स्वर्णिम टिकट पेश करने का सौभाग्य मिला। एक महान अभिनेता और एक समर्पित क्रिकेट प्रेमी अमिताभ बच्चन का टीम इंडिया के प्रति अटूट समर्थन हम सभी को प्रेरित करता रहता है। जय शाह ने ये टिकट प्रजेंट कर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ये गोल्डन मोमेंट है।

विज्ञापन

क्या होता है गोल्डन टिकट? 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गोल्डन टिकट कुछ विशेष शख्सियतों को दिया गया जाने वाला स्पेशल गेस्ट पास होता है। जिसके जरिए उन्हें विश्व कप के मैचों में वीआईपी एंट्री मिलेगी। फिलहाल अमिताभ बच्चन गोल्डन टिकट पाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। संभवतया बीसीसीआई अन्य क्षेत्रों के विभिन्न आइकनों को भी इसी तरह के पास दे सकता है। इस गोल्डन टिकट के साथ बिग-बी को अन्य सुविधाओं के साथ-साथ प्रत्येक स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स से सभी मैच देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की मौजूदगी दर्शकों में उत्साह और उमंग भरने का काम करेगी। इससे पहले भी वे मुंबई में खेले जाने वाले कई मैचों में नजर आ चुके हैं। उम्मीद है कि वे टीम इंडिया के मुकाबलों में भारतीय टीम के साथ ही दर्शकों का उत्साह बढ़ाते नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ