हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘हम तस्वीरें और वीडियो…’, डग आउट में फोन चलाने वाले मामले पर सामने आया BCCI सचिव का बयान

Mobile using in dug out Controversy: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डग आउट में बैठकर फोन चलाने के मामले में मुश्किलों में घिर सकते हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

विज्ञापन

Mobile using in dug out Controversy: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर की डगआउट में फोन चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसको लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि उनके ऊपर कार्रवाई होगी या नहीं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान भिंडर फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे हुए हैं. ये मामला अब बीसीसीआई तक पहुंच चुका है. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बयान दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा?

रोमी भिंडर की इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कहा, “कुछ लोगों को डगआउट में फोन लाने की इजाजत होती है और रोमी भिंडर मैनेजर के तौर पर ऐसा कर सकते हैं. इस बात की जांच करनी होगी कि ये घटना कब हुई है और फोन का इस्तेमाल किस तरीके से हुई. इस मामले की हम जांच करेंगे और नतीजे तक पहुंचेंगे. इस मामले की पूरी तरीके सा जांच की जाएगी. जो कुछ भी बाहर कहा जा रहा है उसके आधार पर कार्रवाई नहीं की जाती है. पहले वीडियो और तस्वीरों को देखा जाएगा और उसके आधार पर ही फैसला किया जाएगा.”

कॉन्ट्रोवर्सी में कार्रवाई का क्या होगा प्रोसेस

आईपीएल के प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया प्रोटोकॉल 2026 के तहत इस पूरे मामले को लेकर मैच रेफरी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को एक रिपोर्ट सौंपेगा. जानकारी के अनुसार इसकी जांच के लिए भिंडर का फोन जब्त किया जा सकता है. अगर वो इस मामले को लेकर दोषी पाए जाते हैं तो उनके अगले मैच से बाहर किया जा सकता है. मैच के दौरान भिंडर वैभव के बगल में बैठे हुए थे और वो भी फोन में देखते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी को एक मैच के कितने रुपये मिलते हैं? जानें कितनी है नेटवर्थ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola