Rinku Singh Father Demise: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. वो बीते काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. 21 फरवरी को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उनको ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहीं उनका इलाज चल रहा था. 27 फरवरी, शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर अंतिम सांस ली. इस खबर के सामने आते ही पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया की तरफ से भी इसको लेकर दुख जाहिर किया गया है.
रिंकू के पिता के निधन पर क्या बोले BCCI सचिव?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुश्किल घड़ी में बोर्ड को रिंकू के साथ खड़ा बताया. आईएएनएस के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं मुश्किल समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. रिंकू सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और ग्रेटर नोएडा के अस्पताल गए.”
वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे रिंकू
देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह को लेकर एक और बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने ये कंफर्म किया कि वो सुपर 8 के अगले मुकाबले के लिए वो उपलब्ध नहीं होंगे. रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही अपडेट जारी की जाएगी. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद भी रिंकू पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे लेकिन फिर दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे.
टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम होगा. वो एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. जो भी टीम उस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ये मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा.
ये भी पढ़िए- तूफानी हाफ सेंचुरी के बाद हार्दिक पांड्या ने किया रोमांटिक सेलिब्रेशन, गर्लफ्रेंड माहिका पर इस अंदाज में लुटाया प्यार
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines