Col CK Nayudu Trophy winners match: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में तमिलनाडु की टीम मौजूदा समय में चैंपियन है. अब उन्हें एक बड़ी टक्कर मिलने वाली है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बीसीसीआई कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी विजेता मैच का आयोजन कर रहा है. ये मुकाबला 1 लेकर 4 अक्टूबर तक खेला जाने वाला है. जहां पर तमिलनाडु का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर23 से होने वाला है. जिसके लिए बीसीसीआई ने अब रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर23 की टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें केकेआर के अंगकृष रघुवंशी का नाम भी शामिल है.
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में कई स्टार शामिल
बीसीसीआई की रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर23 की टीम में बड़ौदा के प्रियांशु मोलिया को कप्तान बनाया गया है. घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का उन्हें इनाम मिला है. इसके अलावा आईपीएल स्टार अंगकृष रघुवंशी को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है. रघुवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इस टीम में आयुष जेठवा, दिग्विजय पाटिल और मनन भट्ट का नाम नजर आ रहा है. इसके अलावा टीम में रक्षित मेहता भी नजर आ रहे हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अरावली अवनीश राव और मयंक वर्मा को भी जगह मिली है. इस टीम में इमनजोत सिंह चहल, चंद्रराज राठौड़ और वरुण सिंह भुई का नाम भी टीम में शामिल हैं. अब देखना है की तमिलनाडु की टीम को ये खिलाड़ी कितनी टक्कर दे पाते हैं. तमिलनाडु की टीम में कई सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में ये मुकाबला बहुत ही मजेदार होने वाली है. जहां पर अंगकृष रघवंशी खुद को साबित करना चाहेंगे.
इन खिलाड़ियों के पास है बड़ा मौका
विकेटकीपर बल्लेबाज अरावली अवनीश राव के पास भी खुद को साबित करने का अच्छा मौका है. अंडर-19 टीम के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. इस मुकाबले में सभी खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन करके अपनी-अपनी रणजी टीमों में जगह बनाने का पूरा प्रयास करेंगे. जिससे वो करियर में अगले पड़ाव पर जा सके. इन खिलाड़ियों में कुछ अगले रणजी ट्रॉफी के स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इमनजोत सिंह चहल ने भी घरेलू क्रिकेट में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही फैंस की इनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं.
शेष भारत U23 टीम:
प्रियांशु मोलिया (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (उपकप्तान), आयुष जेठवा, मनन भट, दिग्विजय पाटिल, रक्षित मेहता, अरावली अवनीश राव (विकेटकीपर), मयंक वर्मा (विकेटकीपर), इमनजोत सिंह चहल, चंद्रराज राठौड़, वरुण सिंह भुई, गणेश सुथार, निखिल गिरी, चेतन शर्मा, जी सुमित.