Indian U19 Squad Change: ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम भारत दौरे पर आने वाली है. दोनों टीमों के बीच 18 सितंबर से सीरीज की शुरुआत होने वाली है. BCCI ने श्रृंखला शुरू होने से पहले अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. उम्र में फर्जीवाड़ा करने वाले लेग स्पिनर रोहित यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है और उन पर दो साल का बैन भी लगाया है. उनकी जगह दो अन्य खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी गई है.
रोहित यादव को किया बाहर
बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव को BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और मल्टी डे सीरीज के लिए भारतीय अंडर 19 स्क्वाड में शामिल किया था. जूनियर क्रिकेट कमेटी ने उनकी जगह सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी को वनडे स्क्वाड में जगह दी है, वहीं हरियाणा के तन्मय बलोडा को मल्टी डे स्क्वाड में जगह दी है.
बताया जा रहा है कि रोहित यादव के जन्म प्रमाणपत्र में 2007, 2009 और 2010 की तीन अलग-अलग जन्म तिथियां थीं. आधार कार्ड के रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी नजर आ रही थी. क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल ने पहले भी रोहित को उम्र में फर्जीवाड़ा करने के कारण जूनियर टीम से बाहर रखा था और BCCI को भी इस बारे में जानकारी दी थी. इसी वजह से क्रिकेट बोर्ड ने उन पर दो साल का बैन लगा दिया है और स्टेट असोसिएशन को भी इसकी जानकारी दे दी है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वॉशिंगटन सुंदर हुए फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ करेंगे कमबैक
श्रीलंका दौरे पर भारतीय U19 टीम के लिए खेले थे रोहित
जुलाई में भारतीय अंडर 19 टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था. इस दौरे पर रोहित यादव को खेलने का मौका मिला और उन्होंने 6 विकेट झटके. वह आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा भी थे, जिसे भारत ने जीता था. अच्छे प्रदर्शन के चलते ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, अब बैन के चलते वह दो साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.
भारतीय अंडर 19 टीम का अपडेटेड स्क्वाड
वनडे स्क्वाड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवसानी.
मल्टी-डे स्क्वाड: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोडा.
ये भी पढ़ें:- शुरू हुआ नया विवाद! दलीप ट्रॉफी फाइनल में मौका नहीं मिलने पर करुण नायर ने खड़े किए सवाल, कहा- समझ से परे
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines