BCCI Releases India A Squad Match Fixtures: बीसीसीआई द्वारा जहां आगामी अफगानिस्तान और इंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वॉड जारी होने का इंतजार है। वहीं उसी बीच शनिवार दोपहर बीसीसीआई ने भारतीय ए टीम का स्क्वॉड जारी कर दिया है। यह टीम भारत और इंग्लैंड की सीनियर टीमों के बीच होने वाली पांच टेस्ट की सीरीज से पहले वॉर्म अप मैचों में इंग्लैंड लायन्स का सामना करेगी।
रजत पाटीदार और सरफराज खान शामिल
इस स्क्वॉड में बीसीसीआई ने सरफराज खान और रजत पाटीदार को जगह दी है। वहीं अभिमन्यू ईश्वरन को इस टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए खेल चुके नवदीप सैनी भी इस टीम का हिस्सा हैं। पर चौंकाने वाली बात यह है कि रणजी में खुद को साबित करने वाले रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं केएस भरत इस टीम का हिस्सा हैं। साथ ही ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।
क्या है शेड्यूल?
इन वॉर्म अप मैचों का शेड्यूल देखें तो एक दो दिवसीय और एक चार दिवसीय रेड बॉल मैच खेला जाएगा। इन दोनों मैचों के लिए इस टीम का चयन हुआ है। पहला मैच 12 और 13 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित ग्राउंड बी में होगा। फिर 17 जनवरी से 20 जनवरी तक दूसरा अभ्यास मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मेन ग्राउंड में खेला जाएगा। फिर 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।
क्या है टीम इंडिया का स्क्वॉड?
अभिमन्यू ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, प्रदोश रंजन पॉल, केएस भरत (विकेटकीपर), मानव सुथर, पुलकित नारंग, नवदीप सैनी, तुषार देषपांडे, विदवत कावेरप्पा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाशदीप।
यह भी पढ़ें- Ambati Rayudu ने छोड़ी राजनीति, 10 दिन के अंदर क्रिकेटर ने बदला अपना फैसला
यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की जर्सी बदली लेकिन नहीं बदले तेवर, रणजी ट्रॉफी में खेली धमाकेदार पारी
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
18 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
19 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines