IPL जैसा एक और टूर्नामेंट करवा सकता है BCCI, भारत में होगी T10 क्रिकेट की शुरुआत!

T10 League India After IPL 2024!: आईपीएल की अपार सफलता के बाद बीसीसीआई एक और लीग की प्लानिंग कर रही है। अब भारत में टी10 क्रिकेट की एंट्री हो सकती है।

BCCI Plans T10 League in 2024 After IPL 17 Report Claims

BCCI Plans T10 League in 2024 After IPL 17 Report Claims (Image Credit- News24)

T10 League India: भारत में 2008 से शुरू हुई टी20 लीग आईपीएल अब अपने 17वें सीजन तक पहुंच गई है। इस लीग को सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पॉपुलरिटी मिली है। अब इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के द्वारा एक नई लीग शुरू करने की जानकारी सामने आई है। यूएई टी2 10 लीग की तर्ज पर बीसीसीआई एक टी10 लीग की शुरुआत कर सकता है। इसकी जानकारी ताजा रिपोर्ट में सामने आई है। यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल से इसकी शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन

कब होगी टी10 लीग?

रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि टी10 लीग की शुरुआत अगले साल सितंबर-अक्टूबर से हो सकती है। भारत में पहली बार बड़े स्तर पर टी10 लीग शुरू हो सकती है। इससे पहले हाल ही में लीजेंड्स क्रिकेट लीग का टी10 फॉर्मेट में आयोजन हुआ था। अब खबरें हैं कि बीसीसीआई ने प्राइमरी लेवल पर टी10 लीग का आईपीएल की तर्ज पर आयोजन करवाने का फैसला लिया है। वहीं इसका प्रपोजल कई स्टेक होल्डर्स और स्पॉन्सर्स ने भी पॉजिटिव तरीके से लिया है। फिलहाल अभी इस प्लानिंग पर बोर्ड की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल का क्रेज होगा कम?

रिपोर्ट के अनुसार यह भी कहा गया है कि मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजीज इस मॉडल को रिजेक्ट कर सकती हैं। उनके पास अधिकार है कि वह आईपीएल जैसा कोई भी लीग का प्रपोजल ठुकरा सकती हैं। इस खबर से जुड़े करीबी लोगों को अनुसार रिपोर्ट में बताया गया कि, आईपीएल क्रेज ना कम हो इसलिए इसमें उम्र की पाबंदी लगाई जा सकती है। एक तय उम्र के व्हाइट बॉल क्रिकेटर ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इससे पहले यूएई में टी10 लीग की सबसे पहले शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन

कितना होगा खर्च?

मनी कंट्रोल के मुताबिक रिपोर्ट में पता चला है कि इस लीग की वैल्यूएशन यानी कुल कीमत 10.7 बिलियन यूएस डॉलर हो सकती है। यानी खिलाड़ियों की खरीद लीग का खर्चा, फ्रेंचाइजीज की रकम सब इसमें जुड़ा हुआ है। अभी इस पर अधिक जानकारी बीसीसीआई के द्वारा जब कुछ अपडेट आएगा तभी मिल पाएगी। फिलहाल ऐसी रिपोर्ट्स चल रही हैं। इसमें कितनी सच्चाई है इस पर से बीसीसीआई ही पर्दा हटा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ