BCCI Official on IND vs PAK Match Future: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच काफी विवाद देखने को मिला. दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव है और इसके बावजूद क्रिकेट हो रहा था. सवाल ये है कि एशिया कप 2025 में मचे बवाल के बाद भी क्या भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होते रहेंगे. अब इसी पर BCCI के एक ऑफिशियल ने जवाब दिया है और बताने का प्रयास किया है कि दोनों देशों के बीच मैच जारी रहेंगे. उन्होंने इसके पीछे की सच्चाई बताई कि ICC उनके बीच मैच क्यों कराना जारी रखेगा.
भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होते रहेंगे
एशिया कप 2025 के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने ICC को सलाह दी थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच तब तक मैच नहीं होने चाहिए, जब तक चीजें सही नहीं हो जाती. BCCI के एक ऑफिशियल ने दैनिक जागरण से बात करते हुए इस सुझाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि ऐसी सलाह देना आसान है लेकिन उपाय निकालना बेहद मुश्किल है. BCCI ऑफिशियल ने कहा, ‘इस विषय पर बात करना आसान है लेकिन स्पॉन्सर्स और ब्रॉडकास्टर मानेंगे? अभी की स्थिति में, अगर भारत ही नहीं, कोई भी बड़ी टीम नाम वापस लेती है, तो स्पॉन्सर्स को आकर्षित करना मुश्किल रहेगा.’
ये भी पढ़ें:- गौतम पर लगे रोहित, विराट और अश्विन को रिटायर कराने के गंभीर आरोप, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने ठोका दावा
विवादों से भरा रहा एशिया कप 2025
14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. टॉस के दौरान और मैच समापन के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. बाद में PCB ने एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर शिकायत की और एशिया कप से नाम वापस लेने की धमकी भी दे दी. 21 सितंबर 2025 को फिर दोनों देशों के बीच एशिया कप में मैच हुआ. प्लेयर्स के बीच यहां बहस हो गई.
टूर्नामेंट के दौरान सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव को अपने-अपने बयानों के लिए 30% मैच फी का फाइन देना पड़ा. टीम इंडिया ने एशिया कप फाइनल जीता लेकिन उन्होंने क्लियर कर दिया था कि वो PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. इसी वजह से नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए. अभी तक टीम इंडिया को अपना खिताब नहीं मिला है. कहा जा सकता है कि एशिया कप विवादों से भरा रहा.
ये भी पढ़ें:- क्या विराट-रोहित जल्द होंगे वनडे से रिटायर? दिग्गजों को लेकर नई रिपोर्ट ने उड़ाए होश
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
4 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
32 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
54 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines