नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जल्द से जल्द मुख्य कोच का पद भरने की कोशिश में है। इस पद के लिए हाल में आवेदन मांगे गए थे। अब खबर है कि 30 जुलाई को नए कोच का ऐलान किया जा सकता है। रोमेश पोवर के इस्तीफे के बाद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद खाली पड़ा है। पोवार को पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में शिफ्ट कर दिया गया था।
हेड कोच रेस में शामिल ये 2 नाम सबसे आगे हैं
भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच पद के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शार्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों में अमोल मजूमदार और तुषार अरोठे शामिल हैं, जिनका 30 जून को साक्षात्कार लिया जाएगा। अरोठे पिछले समय में टीम इंडिया को कोचिंग दे चुके हैं, जबकि अमोल मजूमदार इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के कोच रह चुके हैं।
30 जून को इंटरव्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ,इंग्लैंड के जॉन लुईस ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद के लिये आवेदन दिया है, जो डरहम के पूर्व कोच रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) मुंबई में इस पद के लिए 30 जून शुक्रवार को साक्षात्कार लेगी।
फिलहाल बिना कोच के है टीम इंडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त बिना कोच के है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम ने इसी साल साउथ अफ्रीका में हुए टी20 विश्वकप में बिना कोच के खेला। रमेश पोवार के एनसीए में शिफ्ट होने के बाद ये पद खाली है। हालांकि विश्व कप के समय बीसीसीआई ने ऋषिकेश कानिटकर को महिला टीम की जिम्मेदारी दी थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
15 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
48 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines