Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है। भारत की इस जीत के साथ ही कई बड़ी हस्तियां और क्रिकेट फैंस भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दे रहे हैं। पढ़ें सभी के रिएक्शन।
बीसीसीआई सचिव ने दी टीम को बधाई
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि 18 वर्षीय सनसनी की शानदार गेंदबाजी के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पर शानदार जीत के साथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमने यह कर लिया है। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर टीम इंडिया को बधाई।
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से दी मात
हमारी लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया- रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर पहली बार जीता गोल्ड। हमारी लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई। आसिम खलील डेरख्वास्ती नाम के यूजर्स ने टीम को बधाई देते हुए कहा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हुसैन ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि नीले रंग में मेरी टीम कमल कर दिया। इसलिए आप पर बहुत गर्व है। अमर्त्य शर्मा नाम के यूजर्स ने कहा कि कृपया पुरुषों की जर्सी को भी महिलाओं की जर्सी की तरह ही तीव्रता और जीवंतता के साथ बनाएं, यह बहुत अद्भुत लगती है। शुभम राज ने कहा कि भारत इस समय अजेय है, भारत को कोई नहीं रोक सकता है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
4 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
5 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines