हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI ने दी टीम इंडिया को गुड न्यूज, बुमराह, राहुल, अय्यर और पंत की फिटनेस पर जारी किया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
BCCI rishabh pant jasprit bumrah prasidh krishna kl rahul shreyas iyer

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने वर्तमान में बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी में रीहैब से गुजर रहे पांच खिलाड़ियों पर हेल्थ और फिटनेस अपडेट जारी किए।

जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा खेलेंगे अभ्यास मैच 

जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा के बारे में बताया गया कि दोनों तेज गेंदबाज अपने रीहैब के अंतिम चरण में हैं। वे नेट्स में पूरी तीव्रता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। यह जोड़ी अब कुछ अभ्यास मैच खेलेगी, जिसका आयोजन एनसीए की ओर से किया जाएगा। बीसीसीआई ने आगे कहा कि मेडिकल टीम उनकी प्रगति से खुश है। प्रैक्टि्स मैचों के बाद बीसीसीआई उनका आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगी।

 

ये भी पढ़ेंः कोच राहुल द्रविड़ ने टीम को दिया गुरुमंत्र  बोले पाकिस्तान से तीन बार भिड़ने के लिए करना होगा ये काम

विज्ञापन

 

https://twitter.com/BCCI/status/1682366829535326209

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने नेट्स पर शुरू की बल्लेबाजी

वहीं केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बारे में बताया गया है कि उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी फिर से शुरू कर दी है। वह वर्तमान में स्ट्रेंथ और फिटनेस ड्रिल से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रगति से संतुष्ट है और आने वाले दिनों में स्किल स्ट्रेंथनिंग और कंडीशनिंग दोनों के मामले में इंटेंसिटी बढ़ाएगी।

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने शुरू की विकेटकीपिंग

वहीं ऋषभ पंत को लेकर बीसीसीआई ने कहा है कि उन्होंने अपने रीहैब में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी के साथ-साथ कीपिंग भी शुरू कर दी है। वह वर्तमान में उनके लिए डिज़ाइन किए गए एक फिटनेस प्रोग्राम का पालन कर रहे हैं जिसमें स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और रनिंग शामिल है। पंत ने शुक्रवार को जिम में वेट उठाते हुए भी वीडियो शेयर किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola