BCCI 100 Crore Profit Asia Cup: टीम इंडिया को भले ही एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं मिली है लेकिन इस टूर्नामेंट को होस्ट करने के चलते BCCI को 100 करोड़ का फायदा हुआ है. BCCI के 2025-2026 के सालाना बजट के अनुसार इस साल वो 6700 करोड़ फायदे में है. बड़ी बात ये है कि IPL की वैल्यूएशन लगातार दूसरे साल कम हुई है लेकिन फिर भी BCCI फायदे में है. मोहसिन नकवी भले ही ट्रॉफी अपने साथ ले गए हैं लेकिन वो BCCI को फायदा होने से रोक नहीं पाए हैं.
BCCI को एशिया कप से 100 करोड़ का फायदा
BCCI के सालाना बजट के दस्तावेजों में क्लियर किया गया है कि 109 करोड़ का फायदा एशिया कप द्वारा हुआ. रिपोर्ट में लिखा गया, ‘अंतर्राष्ट्रीय टूर द्वारा 109.04 करोड़ का फायदा हुआ है, जिसमें एशिया कप की मेजबानी की फी, टीवी राइट्स से कमाई और ICC टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की फी शामिल है. मीडिया राइट्स में 138.64 करोड़ रूपये मिले हैं, जो पहले के मुकाबले ज्यादा है.’ BCCI को 8 साल में 10 गुना फायदा हुआ है. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में टीम इंडिया के तीन मैच हुए थे और ये उनकी इतनी बड़ी कमाई का बड़ा कारण है.
नहीं मिली एशिया कप की ट्रॉफी
टीम इंडिया ने एशिया कप जीतने के बाद ACC चीफ और PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. नकवी जिद पर अड़े थे कि ट्रॉफी वो ही देंगे और बहुत समय इंतजार करने के बाद वो अपने साथ कप ले गए. इसके बाद से टीम इंडिया को अभी तक एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो एशिया कप की ट्रॉफी इस समय ACC के दुबई में मौजूद ऑफिस में है. अभी तक टीम इंडिया को अपना कप नहीं मिला है.
IPL की वैल्यूएशन में गिरावट
BCCI को भले ही हर साल तगड़ा फायदा हो रहा है लेकिन IPL की वैल्यूएशन उनके लिए सिरदर्द बनते जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग की वैल्यू 76,100 करोड़ रूपये आंकी गई, जो पिछले साल के मुकाबले बेहद कम है. 2024 में ये 82,700 करोड़ रूपये रही थी. देखा जाए तो BCCI को 6600 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कप्तानी छिनने के बाद पहली बार गौतम गंभीर से मिले रोहित शर्मा, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
20 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
37 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
44 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines