Mohammed Shami and Sarfaraz Khan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 9 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की मल्टी डे टेस्ट और 3 मैचों की होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया. इस सीरीज में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. हालांकि टेस्ट और वनडे के लिए बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी और सरफराज खान को मौका नहीं दिया. दोनों खिलाड़ियों को फिर से इग्नोर कर दिया गया, जबकि शमी ने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था.
फिर इग्ननोर हुए शमी और सरफराज
सरफराज खान को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया था. उन्हें चोटिल साई सुदर्शन की जगह रिप्लेस किया गया था. लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी. इस वजह से सरफराज वेस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे, जबकि उन्हें चुना गया था. लेकिन वह श्रीलंका में भारतीय टीम के साथ थे. सरफराज को इंडिया A टीम में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मौकी मिल सकता था, क्योंकि वह लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद शमी को भी भारतीय टीम में नहीं चुना जा रहा है. शमी भी लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था और उनकी गेंदबाजी की तारीफ भी हुई थी.
शमी ने फाइनल में भी शानदार गेंदबाजी की और पहली पारी में 2 विकेट निकाले. उनकी इकोनॉमी 2 से भी कम की रही. लेकिन इसके बाद भी शमी को भारतीय A टीम में नहीं चुना गया. शमी को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता था.
भारत ए मल्टी-डे टीम: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान) , साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य.
भारत ए वन-डे टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर.
संबंधित खबरें
बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
1 hr agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
9 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
11 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
12 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
12 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
13 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines