BCCI Added New Names Auction List: IPL 2026 मिनी ऑक्शन में नजर आने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ समय पहले BCCI ने जारी की थी. 1355 प्लेयर्स ने नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर किया था और मात्र 350 नाम चुने गए. अब BCCI ने अपनी लिस्ट को थोड़ा बदल दिया है. कुछ खिलाड़ियों का नाम फाइनल लिस्ट से छूट गया था और अब उन्हें भी जगह मिल चुकी है. विराट कोहली के चहेते और पूर्व RCB प्लेयर को भी नीलामी का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है.
BCCI ने IPL ऑक्शन लिस्ट में 9 नए प्लेयर्स को दी जगह
बीसीसीआई ने पूर्व RCB प्लेयर स्वास्तिक चिकारा, विराट सिंह समेत कुछ घरेलू खिलाड़ियों की जगह दी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी क्रिस ग्रीन को भी 359 खिलाड़ियों की लिस्ट में जोड़ा गया है. नीचे सभी खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं:
- मणिशंकर मुरासिंघ – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
- स्वास्तिक चिकारा – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
- वीरनदीप सिंह – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
- एथन बॉश – बेस प्राइस: 75 लाख रूपये
- क्रिस ग्रीन – बेस प्राइस: 75 लाख रूपये
- के.एल. श्रीजीत – आधार मूल्य: 30 लाख रूपये
- विराट सिंह – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
- राहुल राज नामला – बेस प्राइस: लाख रूपये
- चामा मिलिंद – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
ये भी पढ़ें:- 59 रन, 1 विकेट… हार्दिक पांड्या ने कमबैक पर तबाही मचाने के बाद दिया इमोशनल बयान, कहा- मेरे लिए देश…
IPL ऑक्शन का आयोजन कब और कहां होने वाला है?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर से होने वाला है. नीलामी अबू धाबी में होने वाली है. भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस बड़े इवेंट को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है.
ऑक्शन में किस टीम के पास कितना पैसा?
- कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़ रूपये
- चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़ रूपये
- सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़ रूपये
- लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़ रूपये
- दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़ रूपये
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़ रूपये
- राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़ रूपये
- गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़ रूपये
- पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़ रूपये
- मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़ रूपये
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: कटक में औंधे मुंह गिरी साउथ अफ्रीका, ये 4 खिलाड़ी बने टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के नायक
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
18 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
30 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
31 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines