Chetan Sharma Resignation: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। एजेंसी के अनुसार बोर्ड के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। हाल ही में चेतन शर्मा का एक स्टिंग वीडियो सामने आया था।
जनवरी में ही दोबारा बने थे चीफ सिलेक्टर
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2023 के समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने नवंबर 2022 को सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। वहीं इसके बाद 7 जनवरी 2023 को नई कमेटी का गठन हुआ था जिसके अध्यक्ष एक बार फिर से चेतन शर्मा को बनाया गया था।
कौन हैं चेतन शर्मा ?
चेतन शर्मा भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं। उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। 56 साल के इस दिग्गज ने कई अहम मैचों में गेंदबाजी की बदौलत भारत को जीत दिलाई। उन्होंने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू महज 17 साल की उम्र में ही कर लिया था। फिर करीब एक साल बाद टेस्ट फॉर्मेट में अपना पहला मैच खेला। तब चेतन की उम्र 18 साल और 288 दिन थी।
चेतन शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जो कि भारत का कट्टर प्रतिद्वंदी माना जाता था। इस प्रेशर वाले मैच में भी चेतन ने आते ही गदर मचा दिया और पहली ही बॉल पर विकेट झटक कर सभी को हैरान कर दिया था। चेतन ने अपने करियर में 23 टेस्ट और 65 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 61 और वनडे में कुल 67 विकेट झटके। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम कुल 433 विकेट हैं।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines