World Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। नए खिलाड़ी के तौर पर तिलक वर्मा को जगह मिली है। स्क्वाड में कुल 17 प्लेयर्स को जगह मिली है। संजू सैमसन बतौर रिजर्व रखे गए हैं। एशिया कप के बाद अक्टूबर महीने में वर्ल्ड कप भी होना है। इसके लिए टीम कैसी होगी? ये बड़ा सवाल है। जिस पर बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रतिक्रिया दी है। अजीत अगरकर ने साफ कर दिया है कि एशिया कप के लिए जो टीम घोषित की गई, लगभग यही विश्व कप के लिए होगी। ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे।
अजीत अगरकर ने दिया ये बयान
टीम का ऐलान करते हुए अजीत अगरकर ने प्रेसकॉन्फ्रेंस में कहा एशिया कप के लिए हमने जिन 18 लोगों को चुना है, तो विश्व कप टीम भी इन लोगों के आस-पास ही होगी। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे महत्वपूर्ण लोग चोट से लौट रहे हैं। उम्मीद है उनके साथ सब बढ़िया हो। क्योंकि एशिया कप में उनके पास कुछ मैच हैं तो इन लोगों के बीच मुकाबला करीबी होगा। विश्व कप के लिए हमारे पास कुछ और वक्त है। 5 अक्टूबर लास्ट डेट है, जब तक हमें हमें खिलाड़ियों की ओर एक छोटे से कैम्प के रूप में देखने का मौका मिलेगा। लेकिन हां, विश्व कप की टीम इन्हीं लोगों के आसपास होगी।
एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान
कप्तान रोहित शर्मा,
शुभमन गिल
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
सूर्यकुमार यादव
तिलक वर्मा
इशान किशन
हार्दिक पांड्या (उपकप्तान)
रविंद्र जडेजा
अक्षर पटेल
शार्दुल ठाकुर
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद शमी
मोहम्मद सिराज
कुलदीप यादव
प्रसिद्ध कृष्णा
संजू सैमसन (रिजर्व)
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम में स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है। तिलक वर्मा नए चेहरे के तौर पर शामिल किए हैं। केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
7 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines