Ajit Agarkar Birthday: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजीत अगरकर का आज जन्मदिन है। आज अगरकर 46 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 4 दिसंबर 1977 को हुआ था। वनडे हो, टेस्ट हो या फिर टी20 हो, तीनों ही फॉर्मेट में अजित अगरकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए योगदान दिया है। एक काम तो ऐसा है, जो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर सके थे, लेकिन अगरकर ने कर दिखाया था। चलिए अजित अगरकर के बर्थडे के मौके पर बताते हैं कैसा रहा उनका क्रिकेट करियर। उन्होंने अपने जीवन में क्या कुछ खास उपलब्धियां हासिल की है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ परीक्षा में पास हुए सूर्यकुमार, क्या अब विश्व कप में सौंपी जाएगी कप्तानी?
गेंदबाजी में अनोखा कारनामा
अजित अगरकर का जन्म 4 दिसंबर 1977 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए कुल 26 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 58 विकेट झटके थे। इसके अलावा उन्होंने 191 वनडे मैचों में 288 और 4 टी20 मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए थे। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे, टेस्ट मैच में उनके बल्ले से एक शतक और वनडे में तीन अर्धशतक भी निकले थे। गेंदबाजी में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। अगरकर के नाम सबसे तेज 50 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड दर्ज था, लेकिन बाद में श्रीलंका के खिलाड़ी अजंता मेंडिस ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अगरकर ने 23 मैच में 50 विकेट लिया था, जबकि मेंडिस ने सिर्फ 19 मैचों में ही 50 विकेट ले लिया।
ये भी पढ़ें:- इरफान पठान ने BCCI के फैसले का जताया विरोध, कहा- भारतीय क्रिकेट में ऐसा नहीं होना चाहिए
इस मामले में सचिन से भी आगे
आपको बता दें कि अगरकर ने बल्लेबाजी में एक ऐसा काम कर दिखाया है, जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर सके। अगरकर ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली है। सचिन भी टेस्ट फॉर्मेट में इस मैदान पर एक भी शतक नहीं जड़ पाए थे, लेकिन अगरकर ने यह काम कर दिखाया है। वर्तमान में अगरकर भारतीय टीम के मुख्य चीफ सेलेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें एशिया कप 2023 से पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे अभी तक अगरकर ही निभा रहे हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines