सीरीज के बीच अचानक BCCI ने बदल दिया इंडिया का स्क्वाड, टीम में हुई स्टार खिलाड़ी की एंट्री  

Team India: इंडिया ए की टीम मौजूदा समय में श्रीलंका की सरजमीं पर ट्राई सीरीज खेल रही है. जहां पर टीम पहले अफगानिस्तान ए के खिलाफ हारी तो अगले ही मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ भी हार मिली है. अब बीसीसीआई ने सीरीज के बीच में ही स्क्वाड को बदल दिया है.

India A

India A

विज्ञापन

Team India: श्रीलंका की सरजमीं पर इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में बैक टू बैक 2 मुकाबले हार गई है. जिसके कारण ही टीम के लिए अब फाइनल का रास्ता बहुत ही मुश्किल हो गया है. ऐसे समय में टीम के तेज गेंदबाज को इंजरी हो गई है. जिसके कारण ही वो अब बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने बिना समय लिए अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज को इंडिया ए की टीम में एंट्री मिली है.

इंडिया ए के स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव 

इंडिया ए की टीम का हिस्सा रहे युद्धवीर सिंह को 13 जून को गेंदबाजी करते हुए दाएं कंधे में दर्द हुआ था. कुछ ऐसा ही दर्द उन्हें 11 जून को भी हुआ था. ऐसे में मेडिकल टीम ने स्पेशलिस्ट से सलाह लेते हुए बीसीसीआई से सीओई में भेजने का फैसला किया. ऐसे में बोर्ड ने उनकी जगह उभरते हुए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इंडिया ए की टीम में भेज दिया. अशोक शर्मा आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे. जहां पर उन्होंने कुछ मुकाबलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. 

विज्ञापन

अशोक लगातार 150 kmph की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. ऐसे में उनके जुड़ने से इंडिया की गेंदबाजी अच्छी होगी. इंडिया ए की टीम ने गेंदबाजी में ही पिछले तीनों मैचों में निराश किया है. जिसके कारण ही टीम के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला करो या मरो वाला साबित हो गया है. जहां पर कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर बहुत बहुत ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में 17 जून को होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें रहेंगी. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को धक्का मुक्की करना पड़ेगा महंगा? जानिए क्या कहता है नियम

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम 

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ