नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 27 मई को अहमदाबाद में एक विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाई है। संभावना है कि मीटिंग के बाद एक विशेष घोषणा हो सकती है। एसजीएम एजेंडे के पांच बिंदुओं में से एक आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए वर्किंग ग्रुप बनाना है। चर्चा है कि अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के वेन्यूज को उस दिन सार्वजनिक किया जा सकता है। इसी दिन आयोजन समिति के सदस्यों की भी घोषणा हो सकती है।
5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप
हालांकि आधिकारिक तौर पर विश्व कप की तारीखों और स्थानों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि चैंपियनशिप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगी। इसे देशभर में 12 शहरों में खेला जाएगा। अहमदाबाद फाइनल की मेजबानी करेगा। क्रिकबज की खबर के अनुसार, बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए एक समिति के गठन की घोषणा करेगा। डब्ल्यूपीएल का पहला संस्करण मार्च में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था। अब बीसीसीआई महिला लीग के लिए एक अलग निकाय का गठन कर सकता है। 27 मई की बैठक में राज्य टीमों में फिजियोथेरेपिस्ट और प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए दिशानिर्देश और यौन उत्पीड़न नीति की पुष्टि समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।
WTC स्क्वाड 3 बैचों में रवाना होगा
इस बीच यह बात भी सामने आई है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए टीम के सदस्य तीन बैच में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। आईपीएल के लीग चरण के समापन के तुरंत बाद पहला बैच 23 मई को उड़ान भरेगा। दूसरा बैच 23 और 24 मई को पहले दो प्ले-ऑफ मैचों के बाद जाएगा। अंत में आखिरी बैच 28 मई के फाइनल के बाद 30 मई को रवाना होगा। बीसीसीआई टीम के लिए एक अभ्यास मैच आयोजित करने की योजना बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 से 12 जून तक ओवल में है।
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
18 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
25 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines