IPL Valuation Decline: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन का आयोजन दिसंबर 2025 में होने वाला है. इसके पहले BCCI को बड़ा झटका लगा है और उन्हें करोड़ों का घाटा झेलना पड़ा है. इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है. इसके बावजूद लगातार दूसरे साल ये लीग नुकसान में रही है और इसकी वैल्यू पहले के मुकाबले कम हो गई है. इसके पीछे के कुछ बड़े कारण भी अब सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक रियल मनी ऐप्स का बैन होना भी है.
BCCI को लगा 6600 करोड़ का बड़ा झटका
डी एंड पी एडवाइजरी की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2025 में IPL की वैल्यू 76,100 करोड़ रूपये आंकी गई है. पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग की कीमत 82,700 करोड़ रूपये थी. देखा जाए तो पिछले साल के मुकाबले 6600 करोड़ का घाटा BCCI को IPL द्वारा हुआ है. रिपोर्ट में गिरावट का कारण भी बताया गया है. 2024 में हॉटस्टार और वायाकॉम 18 मर्ज हो गए थे और इसी के चलते बिजनेस में BCCI को घाटा हुआ.
जब वायाकॉम 18 और हॉटस्टार के बीच 2023 से 2028 के मीडिया राइट्स के लिए प्रतियोगिता हुई थी. इसी वजह से BCCI को अपने राइट्स के लिए मोटा पैसा मिला था. उस समय मार्केट में कंप्टीशन था, जो क्रिकेट बोर्ड के लिए फायदेमंद था. अब दोनों एक साथ आ चुके हैं, जो BCCI की वैल्यूएशन के लिए सही नहीं है. IPL में फैंटसी ऐप्स के प्रमोशन और एडवर्टाइजमेंट द्वारा BCCI को मोटा पैसा मिलता था. अब इनपर भी ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण प्रतिबंध लग चुका है और नुकसान बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया को हुआ है.
ये भी पढ़ें:- ‘मोहम्मद सिराज ऑफिशियल…’, जसप्रीत बुमराह ने ऐसे लिए मियां भाई के मजे, VIDEO वायरल
पिछले दो साल में 16,400 करोड़ का नुकसान
IPL को पिछले दो साल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ 2025 में ही नहीं, बल्कि इसके पहले भी IPL की वैल्यूएशन में गिरावट आई थी. अगर दो साल की बात करें, तो 16,400 करोड़ रूपये का घाटा BCCI को हुआ है. IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है. आने वाले समय में उन्हें अपने लीग की कुल कीमत बढ़ाने के लिए कुछ नए कदम उठाने होंगे.
ये भी पढ़ें:- PAK की जीत के बाद दिग्गज ने की घटिया हरकत, उड़ाया ‘No Handshake’ विवाद का मजाक, निशाने पर टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines