Australian Umpire in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 को खास बनाने के लिए BCCI ने बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में भारत के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है और अब इसमें विदेशी अंपायर भी नजर आएंगे. दरअसल, BCCI ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम में बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत एक भारतीय अंपायर ऑस्ट्रेलिया जाकर कुछ मैचों में अंपायरिंग करेगा. बदले में रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर नजर आ रहा है. दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के बेन ट्रेलॉअर अंपायरिंग करेंगे.
BCCI ने उठाया बड़ा कदम
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI के बीच अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत खास डील हुई है. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलॉअर भारत आकर रणजी ट्रॉफी के दो मैचों में अंपायरिंग करेंगे. बदले में भारत के पराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और वहां दो शेफील्ड शील्ड मैचों में अंपायरिंग करेंगे. इसके अलावा वे वनडे कप के एक मुकाबले में भी अंपायर होंगे. इस प्रोग्राम के चलते दोनों देशों के अंपायरों को अलग-अलग अनुभव मिलेंगे और वे अपनी स्किल्स में सुधार कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार का लुक वायरल
रणजी ट्रॉफी के किन मैचों में अंपायरिंग करेंगे बेन ट्रेलॉअर?
रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के बेन ट्रेलॉअर दिल्ली और गुजरात के बीच 18 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले मैच में अंपायरिंग कर रहे हैं. अभी वह पालम B ग्राउंड पर अंपायरिंग कर रहे हैं. उनके साथ पैनल में विनोद सेशन मौजूद हैं, वहीं अर्जन कृपाल सिंह मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं. इसके बाद वह 26 से 29 अक्टूबर के बीच मुंबई और हरियाणा के बीच खेले जाने वाले ग्रुप स्टेज के मैच में अंपायरिंग करेंगे.
कौन हैं बेन ट्रेलॉअर?
बेन ट्रेलॉअर के पास अंपायरिंग का काफी अच्छा अनुभव है. वह 30 फर्स्ट क्लास मैच, 20 लिस्ट A मैच और 29 बिग बैश लीग के मैचों में बतौर अंपायर नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अंपायरिंग की है. वे 2 वुमेंस वनडे और 4 वुमेंस T20I मुकाबलों में नतीजे सुना चुके हैं. बता दें कि ट्रेलॉअर क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के अंपायर एजुकेशन ऑफिसर भी हैं. बेन वहां नई पीढ़ी के अंपायर्स को ट्रेनिंग देते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करते हैं. अंपायरिंग की ट्रेनिंग में अपने योगदान के लिए उन्हें न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट अंपायर्स और स्कोरर्स एसोसिएशन की ओर से अब तक 4 बार जॉर्ज बोरविक मेमोरियल अवॉर्ड मिल चुका है.
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे से इग्नोर होने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से दिया करारा जवाब, रणजी में खेली 154 रनों की शानदार पारी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से इग्नोर होने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से दिया जवाब
1 hr agoT20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव-भुवनेश्वर का लुक वायरल
2 hrs agoIPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoप्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
5 hrs agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
12 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
13 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
15 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
15 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines