BCCI Awards 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा टीम इंडिया कुछ मौजूदा क्रिकेटर और कुछ पूर्व क्रिकेटरों को खास अवॉर्ड दिया गया। जिसमें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच रवि शास्त्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड को पाकर रवि शास्त्री थोड़े भावुक भी दिखे। इस दौरान अवॉर्ड मिलने के बाद रवि शास्त्री ने अपनी स्पीच में कहा गाबा टेस्ट में भारत का जीतना मेरे लिए अब तक का सबसे खास अवॉर्ड है।
ऋषभ पंत के मुरीद हुए रवि शास्त्री
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने के बाद रवि शास्त्री ने अपने पुराने पलों को याद करते हुए बताया कि अगर आप मुझसे अंतिम सोने पर सुहागा पूछोगे तो किसी एक पल को चुनना काफी मुश्किल है। लेकिन मुझे याद है साल 1983 में हमने लॉर्ड्स में पहली बार विश्व कप जीता। वो मेरे लिए खास था। इसके बाद जब मैं कमेंट्री कर रहा था साल 2011 में एमएस धोनी ने छक्का मारकर हमें दूसरा विश्व कप खिताब जिताया वो भी काफी अद्भुत था।
आगे उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हमने लगातार दो टेस्ट मैच जीते। लेकिन गाबा में जिस तरह से ऋषभ पंत ने हमें टेस्ट मैच जिताया था उसके बाद हम फिनिशिंग लाइन पार कर गए थे और मेरे लिए ये सबसे सुखद पल था। जिसके लिए मैं सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद करना चाहता हूं।
रवि शास्त्री के लिए यादगार था ये पल
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कोच रवि शास्त्री विश्व कप 1983 विजेता टीम इंडिया का हिस्सा थे। फिलहाल रवि शास्त्री दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटरों में से एक हैं। रवि शास्त्री ने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला है, इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया को कोचिंग दी। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे।
ये भी पढ़ें:- BCCI Awards 2024: बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलने के बाद शुभमन गिल का रिएक्शन वायरल
रवि शास्त्री की कोचिंग और विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक नंबर वन रही। रवि शास्त्री के लिए मंगलवार का दिन काफी यादगार रहने वाला है इस दिन उनको लाइफ टाइम अटीवमेंट अवॉर्ड मिला है।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
39 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
51 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines