Gautam Gambhir: गौतम गंभीर का हेड कोच के रूप में सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है. वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में जहां गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने प्रभावित किया है, तो वहीं टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से गौतम गंभीर को टेस्ट में कोच के पद से हटाए जाने की मांग फैंस कर रहे थे. अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. लग रहा है कि BCCI ने नए टेस्ट कोच की तलाश शुरू कर दी है.
गौतम गंभीर की होगी टेस्ट कोच पद से छुट्टी?
गौतम गंभीर का टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में 2027 तक का कॉन्ट्रैक्ट है. हालांकि, पीटीआई ने अपनी रपोट में बताया कि BCCI के मन में अभी ये सवाल है कि गौतम गंभीर टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं, या नहीं. रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद BCCI ने एक बार फिर वीवीएस लक्ष्मण से टेस्ट टीम की कोचिंग करने को लेकर अनौपचारिक तरीके से पूछा था.
इसके पहले भी जब राहुल द्रविड़ का हेड कोच के रूप में समय खत्म हुआ था, तब भी लक्ष्मण का नाम सामने आया था. बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण ने दोबारा ये ऑफर ठुकरा दिया गया है. वो अभी CoE में हेड ऑफ क्रिकेट के पद पर रहना चाहते हैं और उनका सीनियर टेस्ट टीम को कोच करने का मन नहीं है. गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक है, इसके बावजूद BCCI का नए टेस्ट कोच की तलाश करना हैरान करने वाला है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होंगे ऋषभ पंत! T20 World Cup के बाद अब ODI में जगह ले सकता है ये धाकड़ विकेटकीपर
WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का बुरा हाल
शुरुआती दो WTC साइकिल में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और वो फाइनल में गए. हालांकि, गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया 2025 में हुए WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. WTC 2025-27 साइकिल में भी पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया छठे पायदान पर है. भारत ने 9 में से 4 मैच जीते और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है. पॉइंट प्रतिशत के मामले में अन्य टीमें ऊपर है.
ये भी पढ़ें:- 322 मैच, 718 विकेट… पूर्व तेज गेंदबाज को मिला बहुत बड़ा सम्मान, दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाकर सपना किया पूरा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines