VVS Laxman: अजीत अगरकर की चयन समिति से विदाई के बाद BCCI कुछ बड़े कदम उठा रहा है. नया चयनकर्ता ढूंढने के लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है और न्यूजीलैंड दौरे के लिए हाल ही में उन्होंने T20I टीम का भी चुनाव किया. इस सिलेक्शन मीटिंग के दौरान वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद थे, जिसने हर किसी के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया कि टीम इंडिया के चयन में उनका क्या किरदार था. अब BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण को एक खास जिम्मेदारी सौंप दी है.
वीवीएस लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐलान किया है कि वीवीएस लक्ष्मण अब से सीनियर चयन समिति की हर एक मीटिंग का हिस्सा बनेंगे. लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. वह सिलेक्टर्स की T20I और इंडिया A के सिलेक्शन से जुड़ी मीटिंग का हिस्सा थे. सैकिया ने बताया कि CoE और सिलेक्टर्स के बीच तालमेल में सुधार करने के लिए वीवीएस लक्ष्मण को बैठक में जोड़ा जाएगा.
सैकिया ने PTI से बात करते हुए कहा, ‘वीवीएस लक्ष्मण सिलेक्शन समिति की हर एक मीटिंग का हिस्सा बनेंगे, ताकि यह तय किया जा सके कि चयनकर्ताओं और CoE के बीच तालमेल की कोई कमी नहीं रहे.’ यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि पिछले कुछ समय में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस वजह से टीम कॉम्बिनेशन पर असर पड़ रहा है. लक्ष्मण की मौजूदगी चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों की फिटनेस और वापसी से जुड़े अपडेट देती रहेगी. देवजीत सैकिया ने बताया कि BCCI की रिव्यू टीम में ही यह फैसला लिया गया था.
ये भी पढ़ें:- 4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
तालमेल की कमी की खबर आई थी सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, CoE और चयन समिति के बीच तालमेल की कमी के कारण तनाव बढ़ रहा था. खिलाड़ियों के रिहैब, वापसी की तारीख और अन्य चीजों को लेकर बातचीत में कमी नजर आई. इसके अलावा इंडिया A के मैचों और सिलेक्शन को लेकर भी अनबन देखने को मिली.
अफवाहों की मानें, तो इन कुछ कारणों की वजह से चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और CoE हेड वीवीएस लक्ष्मण के बीच भी तनाव बढ़ गया. BCCI ने अजीत अगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए नहीं बढ़ाने का फैसला किया और 4 अक्टूबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. उनकी विदाई के बाद अब वीवीएस लक्ष्मण चयन समिति की मीटिंग का हिस्सा बनेंगे. हालांकि, खिलाड़ियों के चयन में उनका कोई फैसला नहीं होगा और वह सिर्फ CoE का नेतृत्व करते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines