IND U19 vs AUS U19 Series Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. कुछ हफ्तों पहले खबरें सामने आई थीं कि भारत की नई जूनियर टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में खेलेगी. हालांकि, शेड्यूल को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई थी. अब BCCI ने वनडे और मल्टी डे मैचों के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही शेड्यूल की भी घोषणा हो गई है. 18 सितंबर से यह श्रृंखला शुरू होने जा रही है.
ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे का शेड्यूल
BCCI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीम के भारत दौरे के शेड्यूल का खुलासा कर दिया है. दोनों अंडर 19 टीमों के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेले जाने वाले हैं. 18 सितंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है, वहीं 27 सितंबर से मल्टी डे श्रृंखला शुरू होगी. 8 अक्टूबर को आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम का भारत दौरा समाप्त हो जाएगा. नीचे पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग दी गई है:
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 18 सितंबर 2026: पहला वनडे – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9 बजे]
- 21 सितंबर 2026: दूसरा वनडे – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9 बजे]
- 23 सितंबर 2026: तीसरा वनडे – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9 बजे]
मल्टी डे सीरीज का शेड्यूल
- 27-30 सितंबर 2026: पहला मल्टी डे टेस्ट – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9:30 बजे]
- 5-8 अक्टूबर 2026: दूसरा मल्टी डे टेस्ट – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (अहमदाबाद – ग्राउंड B) [सुबह 9:30 बजे]
ये भी पढ़ें:- T20 और ODI के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी ‘फ्री-हिट’ की उठी मांग, भारतीय कोच साईराज बहुतुले का बयान वायरल
कैसा है U19 टीम इंडिया का स्क्वाड?
BCCI ने वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर 19 टीम में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को जगह दी है. इसके अलावा टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भी शामिल हैं. उन्हें सिर्फ वनडे श्रृंखला में जगह मिली है और वह मल्टी डे मुकाबलों का हिस्सा नहीं हैं.
वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्य पटेल.
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिला मौका
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines