BCCI-Ajit Agarkar Tension: अजीत अगरकर का टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. BCCI का अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भी साफ कर दिया है कि वह अब इस पद पर काम नहीं करना चाहते हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित शर्मा के वनडे फ्यूचर को लेकर विवाद अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाए जाने का कारण है. हालांकि, BCCI और अगरकर के बीच तनाव इससे पहले से शुरू हो गया था.
2023 से शुरू हो गया था तनाव
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर और BCCI के बीच तनाव जुलाई 2023 से शुरू हो गया था. अगरकर के कार्यकाल की दूसरी सिलेक्शन मीटिंग में वह जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड T20I दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाने के खिलाफ थे. बुमराह एक साल के लंबे ब्रेक के बाद वापस लौट रहे थे, जिस वजह से अजीत अगरकर ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाने की मांग रखी थी, क्योंकि वह एशियन गेम्स 2023 में मेंस T20I टीम की कप्तानी करने वाले थे.
अजीत अगरकर चाहते थे कि जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड कम कर दिया जाए, ताकि वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार रहें. BCCI ने दखल दिया और नए चीफ सिलेक्टर का फैसला बदला. बोर्ड का मानना था कि बुमराह टीम की कमान संभालने के लिए बहुत उत्साहित हैं. इसी वजह से गायकवाड़ की जगह बुमराह को कप्तानी सौंपी गई. इस शुरुआती दखल के चलते अगरकर और BCCI के बीच तनाव बढ़ गया.
ये भी पढ़ें:- मुंबई इंडियंस के साथ सूर्यकुमार यादव का सफर रहेगा जारी, पूर्व कप्तान के खास बयान ने अटकलों पर लगाया विराम
रोहित शर्मा मामले ने खराब किए रिश्ते!
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि BCCI और अजीत अगरकर के बीच तनाव तब चरम पर पहुंच गया, जब चयन समिति ने फैसला लिया कि वह वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा से आगे बढ़ेगी. इसके बारे में चयन समिति के सदस्य प्रज्ञान ओझा ने रोहित को बताया था. रोहित इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने BCCI के सीनियर अधिकारियों से बात की. इसके बाद सचिव देवजीत सैकिया ने सिलेक्शन कमेटी के फैसले को नजरअंदाज करते हुए रोहित शर्मा के टीम से बाहर होने की खबरों को गलत बताया था.
बताया जा रहा है कि इस कदम ने अजीत अगरकर को गुस्सा दिलाया और वह बोर्ड के खुले विरोध से निराश थे. उनका मानना था कि सीनियर खिलाड़ियों को लेकर चयन समिति फैसले नहीं ले सकती, जिससे टीम के लिए ट्रांजिशन मुश्किल हो सकता था. बता दें कि अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट 4 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा और BCCI ने नया चयनकर्ता ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें:- 21 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत ने मचाया तहलका, CPL फाइनल में तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 mins agoLIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में होगा टॉस
33 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
58 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: The Telegraph
First published on:
Know More: Editorial Guidelines