Tamim Iqbal: 6 जुलाई कोबांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। उनके इस फैसल से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी हैरान है कि वनडे वर्ल्ड कप से 4 महीने पहले उन्होंने अचानक संन्यास क्यों लिया? तमीम के संन्यास लेने के बाद बोर्ड उनसे लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। बीसीबी प्रेसिडेंट नजमुल हसन चाहते हैं कि तमीम विश्वकप में टीम का प्रतिनिधित्व करें।
बोर्ड ने की मीटिंग
जब तमीम ने संन्यास का ऐलान किया तो सिटी होटल में बोर्ड डायरेक्टर्स के साथ इसको लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग भी की गई। जिसमें बीसीबी प्रेसिडेंट नजमुल हसन ने कहा कि तमीम इकबाल के अचानक संन्यास की वजह से हमें ये मीटिंग करनी पड़ी। मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी क्योंकि हमारी लगातार बातचीत होती रहती थी। वो टीम के कप्तान थे तो तीन दिन पहले भी हमने उनसे बात की थी। आज भी मेरी उनसे बात हुई थी और मुझे बिल्कुल नहीं आइडिया था कि वो इस तरह का कोई फैसला लेंगे।’
नजमुल हसन ने दिया ये बयान
नजमुल हसन ने खुलासा करते हुए बताया कि तमीम ने कहा था कि वो अगले चैंपियंस ट्रॉफी तक खेलेंगे। इसके बाद जलाल भाई (बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन) से उनकी वर्ल्ड कप में कप्तानी को लेकर बात हुई थी। वर्ल्ड कप नजदीक है और इसी वजह से कप्तानी में बदलाव की बात नहीं हुई थी। इस तरह के प्लेयर का अचानक संन्यास लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।’
संन्यास के बाद फिर खेलेंगे तमीम इकबाल
बांग्लादेश टीम में तमीम की वापसी को लेकर लेकर नजमुल हसन ने साफ कहा कि ‘मैं उनसे लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहा हूं। किसी भी कप्तान का टूर्नामेंट के बीच में संन्यास लेना सही नहीं है। अगर वो चाहे तो हम उनको एक बेहतरीन फेयरवेल देना चाहते हैं।’
तमीम इकबाल ने हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अपनी टीम का नेतृत्व किया था, लेकिन इस मुकाबले में मिली हार के बाद उन्होंने चटगांव में पत्रकारों को एकत्रित कर क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
56 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines