BCB Member Criticized Tamim Iqbal Comments: बांग्लादेश क्रिकेट इस समय खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकाले जाने के बाद BCB ने फैसला किया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलेंगे. बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सोच-समझकर फैसला लेने के लिए कहा था और उनकी आलोचना की थी. अब इसी पर BCB बोर्ड के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम ने तमीम को एंटी-नेशनल बताने की कोशिश की है.
तमीम इकबाल ने टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर क्या कहा?
तमीम इकबाल ने हाल ही में क्रिकबज से बात करते हुए बताया कि BCB को अगले 10 साल को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए. उनका मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलने जैसे बड़े निर्णय तुरंत लेना भारी पड़ सकता है. उन्होंने कहा, ‘अभी परस्थिति नाजुक है. जब सभी लोग साथ आ जाएं, तो कई सारी समस्या बात करके खत्म की जा सकती है. हमें ये देखना होगा कि बांग्लादेश क्रिकेट अभी दुनिया में कहां है और इसका भविष्य कैसा होगा. इसके बाद हमें फैसला लेना चाहिए. आज का फैसला अगले 10 साल पर प्रभाव डालेगा. निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट और प्लेयर्स के हित में होना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में भारत आने पर बांग्लादेश टीम को मिलेगी कैसी सुरक्षा? सरकार की पहली प्रतिक्रिया से हुआ खुलासा
BCB ऑफिशियल ने तमीम इकबाल के खिलाफ उगला जहर
तमीम इकबाल की बात BCB बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अहम सदस्य नजमुल इस्लाम को पसंद नहीं आई। उन्होंने तमीम इकबाल को भारत का एजेंट घोषित कर दिया. उनका मानना है कि तमीम ने खुद ही बता दिया कि वो बांग्लादेश के फैसलों के खिलाफ हैं. नजमुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘इस बार बांग्लादेश ने भारतीय एजेंट की पहचान खुद देख ली है.’
भारत में क्यों नहीं खेलना चाहती बांग्लादेश टीम?
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे. मुस्तफिजुर रहमान को IPL से रिलीज करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बौखलाया हुआ है. उन्होंने ICC को लेटर लिखते हुए बताया है कि भारत में सुरक्षा की समस्या है और इसी कारण वो अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए कोलकाता एवं मुंबई नहीं भेजेंगे. ICC ने उन्हें भारत में खेलने की सलाह देते हुए सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताने के लिए कहा. इसी के चलते BCB ने अब दूसरा मेल भेजते हुए अपनी मांग को जारी रखा है.
ये भी पढ़ें:- बीच मैच भारतीय क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines