BBL Final: बिग बैश लीग का खिताब पर्थ स्कॉचर्स ने इस साल अपने नाम किया है। ब्रिसबेन हीट और पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेले गए रोमाचंक फाइनल में पर्थ ने बाजी मारी। पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने पांचवी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। मैच में पर्थ के बल्लेबाज cooper connolly ने शानदार बैटिंग की, उन्होंने ही मैच बदला।
1 ओवर में मारे 18 रन
पर्थ स्कॉचर्स को 18 गेंदों में 38 रनों की जरुरत थी, मैच तेजी से ब्रिसबेन हीट के पाले में जाता दिख रहा था, लेकिन पर्थ स्कॉचर्स के बल्लेबाज cooper connolly के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने 18वां ओवर लेकर आए James Bazley पर अटैक कर दिया। connolly ने उनके ओवर में 18 बनाकर मैच को पर्थ स्कॉचर्स की तरफ झुका दिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: पहले टेस्ट में कौन होंगे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज? पैट कमिंस ने दिया ये जवाब
cooper connolly ने पहली गेंद पर छक्का मारा, फिर दो रन निकाले और उसके बाद एक चौका मारा और आखिरी गेंद पर फिर जोरदार छक्का लगाया। उनकी इस बैटिंग के दम पर पर्थ स्कॉचर्स ने मैच पर पकड़ बनाई और पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी यह बैटिंग देखकर फैंस भी स्टेडियम में झूम उठे, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – Team India में बन गए थे दो गुट? रोहित-विराट से रवि शास्त्री ने की थी ये बात
रोमाचंक हुआ फाइनल
मैच में भले ही पर्थ स्कॉचर्स ने जीत हासिल की हो लेकिन यह फाइनल जोरदार हुआ। ब्रिसबेन हीट ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। लेकिन जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉचर्स भी मैच को आखिरी ओवर तक ले गई। हालांकि पर्थ स्कॉचर्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट लक्ष्य हासिल कर लिया और इस तरह पांचवीं बार BBL का खिताब अपने नाम कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
24 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
46 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines