स्टेडियम जाते वक्त इन क्रिकेटर की टैक्सी ने दिया धोखा, मैच से पहले कार को लगाना पड़ा धक्का

BBL Cricketers Arrive At Stadium By Pushing Taxi: सिडनी में किक्रेटर्स का एक ग्रुप स्टेडियम में बिग बैश लीग का मैच खेलने जा रहा था, तभी उनकी टैक्सी ने धोखा दे लिया. गाड़ी स्टार्ट करने के लिए 4 प्लेयर्स को कार को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा.

Ashton Agar Uber Taxi

BBL Cricketers Arrive At Stadium By Pushing Taxi: बिग बैश लीग 2025-26 के दौरान एक मजेदार वाक्या पेश आया है. पर्थ स्‍कोर्चर्स बनाम सिडनी थंडर मुकाबले का एक मोमेंट मंगलवार 30 दिसंबर को वायरल हो गया, जब कुछ स्‍कॉर्चर्स टीम के खिलाड़ी का एक अजीब प्री-मैच एपिसोड सामने आया. हालांकि प्लेयर्स और क्रिकेट फैंस के लिए ये लम्हा हमेशा के लिए यादगार बन गया.

विज्ञापन

कार को लगाया धक्का

पर्थ स्‍कॉर्चर्स फ्रेंचाइजी के क्रिकेटर्स लॉरी इवांस, ऐशटन एगर, आरोन हार्डी और माहीली बीयरडम मैच खेलने सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम जा रहे थे जब उनकी उबर टैक्सी रास्ते में खराब हो गई. बीच रोड पर फंस जाने के बाद, चारों खिलाड़ियों को कार को पुश करके चालू करने की कोशिश करनी पड़ी, और आखिरार फिर से कार में बैठकर अपना सफर जारी रख सके.

विज्ञापन

टीवी पर दिखा वीडियो

ये घटना की टीवी पर टेलिकास्ट के दौरान सामने आई, और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज लॉरी एवांस ने बाद में इस घटना को मजाकिया अंदाज में याद किया, जिससे फैंस और कमेंटेटर्स दोनों ही हंसी में झूम उठे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत

हालांकि ये अजीबोगरीब वाक्या पर्थ स्कॉर्चर्स की परफॉर्मेंस पर ज्यादा असर नहीं डाल सका. पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने बहुत ही ताकतवर तरीके से 202 रन का स्कोर बनाया, जिसमें एश्टन टर्नर के शानदार नाबाद 99 रन शामिल थे. बल्लेबाज एश्टन अगर के आउट होने के कारण टर्नर का शतक अधूरा रह गया, जब अगर मिडविकेट के ऊपर एक बाहरी स्लॉग खेलते हुए आउट हुए.

विज्ञापन

प्वॉइंट्स टेबल में फायदा

पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपनी बल्लेबाजी के बाद असरदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, और सिडनी थंडर को 17.3 ओवर में 131 रन पर आउट कर दिया. इस जोरदार जीत ने पर्थ को बिग बैश लीग प्वॉइंट टेबल में तीसरी पोजीशन पर पहुंचा दिया.अब ये टीम सिर्फ मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेंस से ही पीछे है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ