हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SYS vs PRS: स्टीव स्मिथ और बाबर आजम की टीम बुरी तरह से हारी, फाइनल में पहुंची पर्थ स्कॉर्चर्स  

Perth Scorchers vs Sydney Sixers: बिग बैश लीग 2025-26 अब अपने आखिरी चरण है. इस सीजन का पहला नॉकआउट मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया. जहां पर गेंदबाजों के मददगार पिच पर लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला. स्टीव स्मिथ और बाबर आजम की टीम सिडनी सिक्सर्स को हार का सामना करना पड़ा. वहीं पर्थ स्कॉर्चर्स को फाइनल में एंट्री मिल गई. 

विज्ञापन
Perth Scorchers vs Sydney Sixers

Perth Scorchers vs Sydney Sixers: बिग बैश लीग 2025-26 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर सिडनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद पर्थ स्कॉर्चर्स ने धीमी विकेट पर 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए. जवाब में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम की टीम बुरी तरह से फेल हो गई और 99 रनों पर ही सिमट गई. पर्थ की टीम ने इसी के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया. 

पर्थ स्कॉर्चर्स की फिन एलन ने बचाई इज्जत 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 30 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं मिचेल मार्श बुरी तरह से फेल हो गए और सिर्फ 5 रन ही बना सके. आरोन हार्डी ने 17 रन तो वहीं जोश इंग्लिश सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके. कूपर कोनोली ने 8 रन ही जोड़े. जिसके कारण ही टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे समय में एश्टन टर्नर ने 29 रन तो वहीं झाय रिचर्डसन ने 20 रन जोड़े. जिसके कारण ही टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. सिडनी सिक्सर्स के लिए मिचेल स्टार्क, जैक एडवर्ड्स और बेन ड्वारशुइस ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही पहली बार के बाद पर्थ की टीम दबाव में थी.

ये भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी WPL 2026 से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

विज्ञापन

सिडनी सिक्सर्स की राह हुई और मुश्किल 

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स को खराब शुरुआत मिली. 23 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिया था. बाबर आजम अपना खाता नहीं खोल सके. वहीं जोश फिलिप ने 13 रन तो वहीं कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने 2 रन बनाए. इस दौरान स्टीव स्मिथ ने अहम 37 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिल पाया. जिसके कारण ही सिडनी की टीम सिर्फ 99 रनों पर ही सिमट गई. पर्थ के लिए महली बियर्डमैन ने 3 विकेट तो वहीं कूपर कोनोली और डेविड पेन ने 2-2 विकेट झटके. सिडनी की टीम अब दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में होबार्ट हरिकेन्स बनाम मेलबर्न स्टार्स मैच की विनर टीम से खेलेगी.

ये भी पढ़ें: क्या T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड लेने वाला है बांग्लादेश की जगह? BBC ने कर दिया बड़ा खुलासा 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola