11 साल बाद इस लीग में दिखेगा Mitchell Starc का जलवा, बोले- 'मैं मैजेंटा जर्सी पहनने के लिए बेताब हूं'

Mitchell Starc return in BBL: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बॉलर मिचेल स्टार्क बिग बैश लीग के अगले सीजन में जलवा दिखाएंगे. वो पूरा सीजन भले ना खेलें, लेकिन कुछ मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. पूरे 11 साल बाद वो इस लीग में वापसी करेंगे.

BBL 2025-26 Mitchell Starc set for BBL return

BBL 2025-26 Mitchell Starc set for BBL return

Mitchell Starc return in BBL: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क करीब 11 साल बाद बिग बैश लीग (BBL) में वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने आगामी सीजन के लिए Sydney Sixers से जुड़ने की पुष्टि की है. यह टूर्नामेंट 14 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा. एशेज सीरीज के बाद स्टार्क अपनी फिटनेस के अनुसार टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे. एशेज सीरीज 8 जनवरी तक खेली जाएगी.

विज्ञापन

स्टार्क को इस बार भी सिक्सर्स ने सप्लीमेंटरी प्लेयर के तौर पर साइन किया है. पिछले दो सीजन की तरह वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ी के रूप में सीमित उपलब्धता के साथ टीम का हिस्सा होंगे. T20I से हाल ही में रिटायरमेंट लेने के चलते उनके टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में खेलने की संभावना अधिक है. BBL के नियमों के अनुसार, हर टीम को दो सप्लीमेंटरी स्लॉट मिलते हैं, जिनमें वे ऐसे राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल कर सकते हैं जो पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रहते.

विज्ञापन

क्या बोले स्टार्क?

11 साल के लंबे समय बाद बिग बैश लीग में लौटने को लेकर मिचेल स्टार्क ने कहा कि वे BBL के 15वें सीजन में सिक्सर्स की नई मैजेंटा जर्सी पहनने के लिए बेहद उत्साहित हैं. पिछले एक दशक से वे क्लब से जुड़े रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इस समर मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं. सिक्सर्स उनके दिल के बेहद करीब हैं, और BBL के पहले सीजन और चैंपियंस लीग की यादें आज भी उनके लिए खास हैं. उनका उद्देश्य है कि इस सीजन एक और ट्रॉफी जीतकर इसे फैंस के नाम समर्पित करें.

2011-12 के सीजन में निकाले थे 13 विकेट

मिचेल स्टार्क ने आखिरी बार 2014 सीजन में सिक्सर्स के लिए खेला था. वे BBL के पहले सीजन (2011-12) का हिस्सा भी रहे थे, जिसमें सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता था. उस सीजन स्टार्क ने 6 पारियों में 13 विकेट निकाले थे. इतना ही नहीं स्टार्क चैंपियंस लीग में भी सिक्सर्स की जीत के हीरो बने थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ