BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का रोमांच अपने चरम पर है। यहां चौके-छक्कों की बारिश हो रही है इसके साथ ही कई बेहतरीन कैच भी देखने को मिल रहे हैं। आज इस लीग का 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा है, जिसमें मेलबर्न की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाज करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स ने शुरुआत से ही गदर मचा दिया और 20 ओवर में 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ कर दिया। मैच में जहां पर्थ स्कॉर्चर्स की बल्लेबाजी की चर्चाएं हो रही थी वहीं इसी बीच Will Sutherland के कैच ने सभी को हैरान कर दिया।
Will Sutherland ने पकड़ा असंभव कैच
दरअसल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉचर्स ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। टीम ने 16 ओवर तक 160 रन के करीब बना लिए थे। तभी 17वें ओवर में टॉम रॉजर्स गेंदबाजी करने आए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद धीमी डाली जिसपर निक होबसन ने मिसटाइम शॉट खेला। गेंद नो मेंस लैंड की तरफ जा ही रही थी कि इतने में विल सदरलैंड उसके पीछे उलटी दिशा में दौड़े और गेंद को दूर जाता देख पीछे की तरफ जंप लगाई और बिना देखें एक हाथ से बॉल को पकड़ लिया। इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया और इसे बार-बार बस देखता ही रह गया।
https://twitter.com/7Cricket/status/1617092396168400896
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मेलबर्न रेनेगेड्स– शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, सैम हार्पर (डब्ल्यू), आरोन फिंच (सी), मैथ्यू क्रिचली, जोनाथन वेल्स, विल सदरलैंड, जैक प्रेस्टविज, टॉम रोजर्स, कोरी रोक्चिसियोली, डेविड मूडी
पर्थ स्कॉचर्स– स्टीफन एस्किनाज़ी, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर (सी), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, मैथ्यू केली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines