BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में जहां कोई गेंदबाज बॉलिंग से धमाल मचा रहा है तो कोई बल्ले से कमाल दिखा रहा है। इस टूर्नामेंट में आज पर्थ स्कॉचर्स और सिडनी सिक्सर्स (Perth Scorchers vs Sydney Sixers) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसमें टीम की तरफ से ओपनिंग कर रहे स्टीव स्मिथ एक बार फिर से खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
Steve Smith ने जड़ दिया तूफानी छक्का
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्निथ ने जब से बीबीएल 2023 में कदम रखा है तब से सिर्फ उन्हीं की चर्चाएं हर तरफ हो रही है। स्मिथ जिन्हें स्लो क्रिकेट खेलने वाला खिलाड़ी माना जाता है उन्होंने यहां पर अपनी परिभाषा ही चेंज कर दी और वे 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्मिथ ने केवल 4 मैचों में ही 328 रन बना लिए हैं जिसमें दो शतक भी शामिल है। स्मिथ एक साथ दो शतक जड़ने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं।
और पढ़िए – लखनऊ में दिखेगा रांची जैसा टर्न या फिर बल्लेबाजों की होगी मौज, यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
क्वालिफायर मैच में जब वे पर्थ स्कॉचर्स की तरफ से उतरे तो उन्होंने अपने फॉर्म को जारी रखा और अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ दिया। दरअसल मैच के दूसरे ओवर में लैंस मेरिस गेंदबाजी करने आए। उन्होंने ओवर की पांचवी गेंद शॉर्ट पिच लेंथ पर डाली गेंद स्मिथ के सर पर चढ़ ही रही थी कि इतने में उन्होंने गोल घूमकर एक शानदार शॉट खेल दिया और गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेज दिया। हालांकि स्थिम बाद में मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए।
और पढ़िए – ‘सूरज कल फिर चमकेगा’ वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर Suryakumar Yadav ने दिया बड़ा बयान
Perth Scorchers playing 11: कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीफन एस्किनाज़ी, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (wk), एश्टन टर्नर (c), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस
Sydney Sixers Playing 11: जोश फिलिप (wk), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (c), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वाराशुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, इज़हारुलहक नवीद
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines