BBL 2023 Perth Scorchers vs Sydney Sixers:ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL 2023) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। शनिवार को सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में एशटन टर्नर की खतरनाक पारी की बदौलत स्कॉचर्स ने जीत दर्ज की। इस मैच में कई बेहतरीन और हैरान करने वाले पल देखें गए जिसमें से डेनियल क्रिश्चियन द्वारा कंफ्यूजन होने के बाद कैच छोड़ना सभी के लिए चौंकाने वाला था।
बॉल को पकड़ने में हुआ बड़ा कंफ्यूजन, एक टप्पा खाने के बाद फील्डर ने पकड़ी
पर्थ स्कॉचर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में पर्थ की पारी के दौरान 13वें ओवर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल ओवर की पहली ही गेंद पर पर्थ के बैंकरॉफ्ट ने एक मिसटाइम शॉट खेला और गेंद ज्यादा दूर नहीं गई। गेंद हवा में थी और इतने में इसे कौन पकड़ेगा इसे लेकर डेनियल क्रिश्चियन और फिलिप्स के बीच कंफ्यूजन हो गया और क्रिश्चियन पहले आगे बढ़े फिर दो कदम पीछे हटे अंत में गेंद मैदान पर गिर गई और वहां पर टप्पा खाकर डेनियल के हाथों में आई। इस प्रकार एक महत्वपूर्ण कैच छूट गया जिसके बाद कप्तान हैनरिक्स भी क्रोध में नजर आए।
पर्थ स्कॉचर्स की फाइनल में हुई एंट्री
मैच की बात करें तो सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉचर्स की टीम ने 9 बॉल और 7 विकेट शेष रहते ही ये मुकाबला जीत लिया। स्कॉचर्स की जीत में कप्तान एश्टन टर्नर ने बड़ा योगदान दिया। टर्नर ने 47 गेंदों में 9 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 84 रन ठोक अपनी टीम को प्लेऑफ के मुकाबले में जीत दिलाकर फाइनल में एंट्री दिलाई। फाइनल मुकाबला 4 फरवरी को खेला जाएगा।
Perth Scorchers playing 11: कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीफन एस्किनाज़ी, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (wk), एश्टन टर्नर (c), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस
Sydney Sixers Playing 11: जोश फिलिप (wk), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (c), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वाराशुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, इज़हारुलहक नवीद
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
8 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
20 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines