BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन ने बिग बैश लीग के 55वें मुकाबले में एक कमाल का कैच पकड़ा है। लाबुशेन इस लीग में ब्रिस्बेन हीट की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मैदान पर डाइव लगाकर Ben McDermott नाम के बल्लेबाज का खतरनाक कैच लपक लिया।
Marnus Labuschagne ने पकड़ा खतरनाक कैच, देखें
दरअसल, मैच के दौरान ब्रिस्बेन हीट के लिए पारी का आठवां ओवर मिशेल स्वेपसन कर रहे थे। इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने लाबुशेन को फंसा लिया। लास्ट डिलेवरी उन्होंने शॉट फेंकी थी, जिस पर बल्लेबाज ने मिड विकेट एरिया की दिशा में बल्ला घुमाया था। लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई। उधर गेंद को देख फील्डर मार्नस लाबुशेन दौड़े और डाइव लगाते हुए हैरान करने वाला कैच पकड़ लिया।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1618087534923505666?s=20&t=h5pzj7pO6duQ81EclBw_xg
निराश होकर लौटे Ben McDermott
लाबुशेन का कैच देख बल्लेबाज Ben McDermott हैरान रह गए। कैच पकड़ने के बाद लाबुशेन ने जबदस्त अंदाज में जश्न मनाया, जबकि बल्लेबाज निराश होकर पवेलियन लौट गया। हालांकि यह मैच लाबुशेन की टीम 2 रनों से हार गई।
बिग बैश लीग 55वें मैच का स्कोरकार्ड
अगर मैच की बात करें तो होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे। इस छोटे से टारगेट का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट 2 रन से मैच हार गई। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
होबार्ट हरिकेंस- कालेब ज्वेल, बेन मैकडरमोट, ज़क क्रॉली, मैथ्यू वेड (c & wk), मैकलिस्टर राइट, टिम डेविड, फहीम अशरफ, जोएल पेरिस, नाथन एलिस, विल पार्कर, रिले मेरेडिथ
ब्रिस्बेन हीट- जोश ब्राउन, उस्मान ख्वाजा (कप्तान), मारनस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), माइकल नेसर, जेम्स बाजले, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल स्वेपसन, मैथ्यू कुह्नमैन
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
43 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines