BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में जहां कोई गेंदबाज बॉलिंग से धमाल मचा रहा है तो कोई बल्ले से कमाल दिखा रहा है। लेकिन शुक्रवार को सिडनी में कुछ अलग हुआ, जब एक फील्डर ने हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लपक लिया। ये वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
क्रिस ग्रीन ने पकड़ा शानदार कैच
दरअसल, बिग बैश लीग में आज सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबला खेला गया था। जिसमें बारिश की खलल के बाद ब्रिस्बेन हीट डकबर्थ लुईस नियम के तहत 8 रनों से मैच जीत गई। इस मैच में भले ही सिडनी थंडर की टीम हार गई हो, लेकिन इस टीम के कप्तान क्रिस ग्रीन ने एक शानदार कैच लपका और छा गए।
क्रिस ग्रीन ने ऐसे लपका अद्भुत कैच
क्रिस ग्रीन ने ब्रिस्बेन की पारी के दौरान अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर 73 रन बनाने वाले मार्नस लाबुशेन का कैच लिया था। इस गेंद पर बल्लेबाज ने विकेट कीपर के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश की थी, उधर गेंद पर लॉन्ग ऑन से दौड़कर आए ग्रीन ने हवा में डाइव लगाई और अद्भुत कैच लपक लिया।
बिग बैश लीग लाइव मैच स्कोरकार्ड
ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। टीम को यहां तक पहुंचाने के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 94 रनों की पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन अंत तक डटे रहे और 73 रनों का का योगदान दिया। लास्ट में मैट रेनशॉ ने 6 गेंद में 24 रन कूट डाले। अब सिडनी को मैच जीतने के लिए 205 रन बनाने हैं।
मैच का नतीजा, ब्रिस्बेन हीट 8 रनों से जीती
इस टारगेट का पीछा करने मैदान पर उतरी सिडनी थंडर की टीम ने 6.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे, तभी बारिश होने लगी, जब बारिश नहीं रूकी तो मैच को डकबर्थ लुईस नियम के तहत रिजल्ट घोषित किया गया और ब्रिस्बेन हीट 8 रनों से मैच जीत गई।
सिडनी थंडर की प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, मैथ्यू गिलक्स (wk), जेसन सांघा, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (c), रॉस पॉसन, उस्मान कादिर
ब्रिस्बेन हीट की प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा (कप्तान), जोश ब्राउन, मारनस लाबुस्चगने, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), जेम्स बाजले, माइकल नेसर, मैथ्यू कुह्नमैन, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल स्वेपसन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines