BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश प्रीमियर लीग में हर रोज रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों में दमदार शॉट्स तो देखने को मिल ही रहे हैं वहीं इसके साथ ही कुछ कांट्रोवर्सी और मजेदार मोमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को होबार्ट हरीकेंस और पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेला गया। हरीकेंस ने इस मैच में 8 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की। हरीकेंस ने इस मुकाबले में स्कॉचर्स को 173 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन चेज करते हुए स्कॉचर्स की टीम 164 रन ही बना सकी। इस मैच में मेथ्यू वैड ने एक ऐसी हरकत की जिसने सभी को हैरान कर दिया वहीं बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी।
और पढ़िए – बेन स्टोक्स और Sam Curran को खरीदना चाहती हैं ये 6 फेंचाइजी, किस टीम में जाएंगे ये 2 दिग्गज, जानें
वेड ने डू प्लेसी को दे दिया चकमा
दरअसल 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने तूफानी शुरुआत की। टीम के ओपनर फाफ डू प्लेसी गदर मचा रहे थे। उन्होंने 15 गेंदों पर ही 32 रन बना दिए थे कि इसी बीच हरीकेंस के मिस्ट्री बॉलर पैट्रिक डूली गेंदबाजी करने आए। उनके ओवर की आखिरी गेंद को डू प्लेसी खेलने जा ही रहे थे कि टप्पा पड़ने के बाद अचानक पीछे से विकेटकीपर वेड ने बोल्ड चिल्ला दिया। जिससे फाफ का ध्यान भटक गया और गेंद सीधे स्टंप में घुस गई।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1604786640831930369?s=20&t=4Xsmqm57V-eN7TNVGKhGPA
वेड ने मांगी माफी
इस हरकत के बाद हालांकि हरिकेंस मैच जीत गई लेकिन वेड को अंत में माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ‘मैंने शायद थोड़ा जल्दी बोल्ड कह दिया। मुझे नहीं पता लेकिन मुझे लगता कि वह नाराज था। मैं फैफ से माफी मांगता हूं।
और पढ़िए – ‘खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
51 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines