BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में लगातार दमदार मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों में कई शानदार कैच भी देखने को मिल रहे हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर सिडनी सिक्सर्स ने गेंदबाजी का फैसला किया वहीं मेलबर्न स्टार्स ने पहले बैंटिंग करते हुए 173 रन बनाए। मेलबर्न की तरफ से थॉमस रॉजर्स ने शानदार पारी खेली हालांकि वे क्रिस जॉर्डन के खतरनाक कैच के चलते आउट हो गए।
क्रिस जॉर्डन ने लपका बेहतरीन कैच
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न की टीम की शुरुआत दमदार रही और थॉमस रॉजर्स अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे ही थे कि अचानक 12वें ओवर में टॉड मर्फी गेंदबाजी करने आए। ओवर की पांचवी गेंद पर थॉमस रॉजर्स ने दमदार शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद धीमे आई और बल्ले से टकरा कर ज्यादा दूर नहीं गई। बॉल एक समय मैदान पर गिरने वाली थी कि इतने में पीछे से क्रिस जॉर्डन तेज रफ्तार दौड़ लगाकर आए और आगे की ओर कूदकर गेंद को पकड़ लिया। जॉर्डन का ये कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया। मजेदार बात ये थी कि मैदान पर बुरी तरह से गिरने के बावजूद उन्होंने गेंद को नहीं छोड़ा।
Melbourne Stars Playing 11
जो क्लार्क (wk), थॉमस रोजर्स, ब्यू वेबस्टर, मार्कस स्टोइनिस, हिल्टन कार्टराइट, निक लार्किन, कैंपबेल कैलावे, नाथन कूल्टर-नाइल, ल्यूक वुड, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा (c)
Sydney Sixers playing 11
जोश फिलिप (wk), जेम्स विंस, डैनियल ह्यूजेस, मोइसेस हेनरिक्स (c), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, हेडन केर, सीन एबॉट, क्रिस जॉर्डन, टॉड मर्फी, इज़हारुलहक नवीद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines