नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL) में क्रिकेट के रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। यहां दुनियाभर के क्रिकेटर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और गेंदबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया।
सिडनी सिक्सर्स के 14 ओवर में 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस के बल्लेबाज आसिफ अली ने ऐसा गदर मचाया कि गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। आसिफ अली ने 13 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 315.38 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 41 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने ऐसे गगनचुंबी छक्के ठोके कि गेंदबाजों के होश उड़ गए।
और पढ़िए – IND vs BAN: Cheteshwar Pujara ने डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे, कोहली, सचिन और द्रविड़ के इस खास क्लब में हुए शामिल
हेडन केर की लगा दी वाट
आसिफ अली ने मैदान पर उतरते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। उन्होंने 12वें ओवर में नवीन उल हक को कूटा। उसके बाद 13वें ओवर में गदर मचा दिया। हेडन केर की तीसरी गेंद पर आसिफ ने रूम बनाकर कवर के ऊपर से करारा छक्का ठोक डाला। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन की ओर चौका कूट डाला। पांचवीं गेंद पर आसिफ एक बार फिर रंग में आए और मिड विकेट के ऊपर से छक्का ठोक डाला। छठी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर कहर बरपाते हुए कवर के ऊपर से छक्का कूटा।
https://twitter.com/SaadIrfan258/status/1605898228418973696
https://twitter.com/PeAnushka/status/1605892317185036289
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
गजब का कैमियो दिखाया
पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ ने हेडन के इस ओवर में तीन छक्के-एक चौका कूट गजब का कैमियो दिखाया। हालांकि वह अगले ओवर में एक चौका कूटने के बाद नवीन उल हक की गेंद पर जॉर्डन सिल्क के हाथों कैच पकड़े गए। सिल्क ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। आसिफ की तूफानी पारी देख एक बार तो गेंदबाज थर-थर कांपने लगे। लगने लगा कि वे मैच निकाल ले जाएंगे, लेकिन जैसे ही वह आउट हुए नवीन उल हक ने मैच पर पकड़ बना ली। इस तरह सिक्सर्स ने ये मुकाबला 6 रन से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
39 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines