BBL 2022: बिग बैश लीग 2022 के तहत खेले गए एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर सैम बिलिंग्स बाहर जाती हुई गेंद पर गच्चा खा गए। उन्हें स्पिनर क्रिस ग्रीन ने चालाकी से चकमा दे दिया। गेंद जैसे ही विकेटकीपर Matthew Gilkes के हाथों में गई तो उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं। इस तरह सैम बिलिंग्स को पवेलियन लौटना पड़ा।
आउट होने के बाद दुखी नजर आए सैम बिलिंग्स
सैम बिलिंग्स ब्रिस्बेन हीट की टीम से खेल रहे हैं और वह इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 7 गेंदों में 5 रन बनाए और आउट होकर वापस लौट गए। पवेलियन लौटते वक्त वह बेहद निराश और दुखी दिखे, उनका रिएक्शन बता रहा था कि वह चालाकी के शिकार हो गए और अपना विकेट गंवा दिया।
और पढ़िए –PAK vs NZ: पाकिस्तान ने मुफ्त में लुटा दिए 5 रन, देखें वीडियो
https://twitter.com/BBL/status/1608393624873754624?s=20&t=dISKLHp1rir3QRCn4XOutw
इस तरह आउट हुए सैम बिलिंग्स
दरअसल, सिडनी थंडर के लिए स्पिनर क्रिस ग्रीन पारी का पांचवा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने फेंकी, जो गिरकर बाहर की तरफ गई, इस बॉल पर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स बहुत आगे निकल गए थे, जैसे ही उन्होंने गेंद को मिस किया तो विकेटकीपर ने पीछे से बेल्स गिरा दीं।
11 रन से जीती सिडनी थंडर
दरअसर, बिग बैश लीग 2022 में गुरुवार को पहला मुकाबला ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे, इस टारगेट के जवाब में ब्रिसवेन हीट 9 विकेट पर 171 रन तक पहुंच पाई और 11 रनों से मैच हार गई।
और पढ़िए –BBL 2022: अचानक हवा में उड़ा विकेटकीपर…लपक लिया असंभव कैच, देखकर रह जाओगे हैरान
मुनरो ने खेली धमाकेदार पारी, लेकिन नहीं दिला पाए जीत
सिडनी थंडर के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तूफानी बल्लेबाज रिले रोसोब ने 39 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी, वहीं ब्रिस्बेन हीट के लिए सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 98 रनों की पारी खेली, वह 2 रन से अपना शतक बनाने से चूक गए और आउट होने के चलते अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines