BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग का आज 34वां मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स की टीमें आमने-सामने हैं। सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, वहीं टॉस हारने वाली सिडनी थंडर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए हैं।
139 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है सिडनी सिक्सर्स को 2 ओवर में 2 झटके लग चुके हैं। सलामी जोड़ी जोश फिलिपे और जेम्स विंस आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। जेम्स विंस को गेंदबाज Brendan Doggett ने बेन कटिंग के हाथों थर्डमैन की दिशा में कैच आउट कराया।
और पढ़िए –
बेन कटिंग ने पकड़ा अद्भुत कैच
बेन कटिंग ने जेम्स विंस का अद्भुत कैच पकड़ा। वह बाउंड्री लाइन के पास हवा में उछले और कैच लपक लिया। जिसे देख दर्शक और कॉमेंटेटर भी हैरान रह गए। आउट होने के बाद बल्लेबाज जहां निराश दिखा तो वहीं फील्डर बेन कटिंग ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। जेम्स विंस 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
बिग बैश लीग लाइव मैच स्कोरकार्ड
अगर मैच की बात करें तो 139 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही सिडनी सिक्सर्स ने 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर20 रन बनाए हैं। यहां से जीत के लिए अभी भी 114 रनों की दरकार है, क्रीज पर पैटरशन और हेनीकेज टिके हुए हैं।
बिग बैश लीग प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल पर इन दोनों टीमों की स्थिति पर नजर डालें तो सिडनी सिक्सर्स 9 मैच में 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि सिडनी थंडर उससे एक स्थान नीचे यानी तीसरे नंबर पर मौजूद है। सिडनी थंडर ने 8 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है। आज का मुकाबला जीतकर दोनों टीमें अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सिडनी थंडर (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू गिलक्स (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, सैम व्हाइटमैन, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (कप्तान), ब्रेंडन डोगेट, उस्मान कादिर
सिडनी सिक्सर्स (प्लेइंग इलेवन): जोश फिलिप (विकेटकीपर), जेम्स विंस, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, हेडन केर, सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, क्रिस जॉर्डन, टॉड मर्फी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
12 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
11 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines