BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी 20 क्रिकेट लीग बिग बैश 2022-23 खेली जा रही है। इस लीग में ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फिंच ने रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम से खेलते हुए पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ 48 गेंद में 65 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर वह बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1609383601212383237?s=20&t=e1bbpVP0UGJyp5IaD7cZSQ
और पढ़िए – बल्लेबाज ने किया हवाई फॉयर, फील्डर ने हवा में उड़कर पकड़ लिया असंभव कैच, देखें Video
फिंच ने मैक्सवेल को पीछे छोड़ा
बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिंच ने अपनी ही नेशनल टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की पीछे छोड़ दिया है। फिंच 3 हजार रनों के साथ अब दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल 2673 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस मामले में क्रिस लिन नंबर एक पर हैं। उन्होंने 3178 रन बनाए हैं।
फिंच ने 93 पारियों में पूरे किए 3 हजार रन
एऱोन फिंच ने 93 पारियों में 3 हजार रन पूरे किए हैं। उन्होंने 25 बार 50 प्लस स्कोर किए। वहीं क्रिस लिन ने 106 पारियों में 3178 रन बनाए हैं। उन्होंने भी 25 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है।
और पढ़िए – BBL 2022 में Josh Brown ने मचाया गदर, मैदान के हर तरफ कूटे 6 खतरनाक छक्के, देखें
मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेला गया मुकाबला
मैच की बात करें तो रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉचर्स के बीच मैच खेला गया है। मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे, जवाब में पर्थ की टीम ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
43 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines