BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में आज सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए ब्रिस्बेन हीट ने 13 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए हैं। बारिश की वजह से यह मैच 13-13 ओवर का हो रहा है।
ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाजों ने जहां चौकों-छक्कों की बारिश की तो वहीं सिडनी सिक्सर्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई है। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन ने एक कमाल की यॉर्क गेंद फेंकी, जिस पर बल्लेबाज James Bazley
चारों खाने चित हो कर क्लीन बोल्ड हो गए।
और पढ़िए – IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 कल, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
https://twitter.com/BBL/status/1610561118904406016?s=20&t=0DkvftYaahhAwSQ3_IEMaA
इस तरह आउट हुए James Bazley
दरअसल, क्रिस जोर्डन सिडनी सिक्सर्स की तरफ से पारी का दसवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने James Bazley का शिकार कर लिया। आउट होने के बाद बल्लेबाज बेहद निराश दिखा। क्योंकि गेंद बेहद सटीक थी, जिस पर वह छक्का लगाना चाहता था, लेकिन गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं।
और पढ़िए – BBL 2022-23:Faf du Plessis को होशियारी पड़ी भारी, गंवा दिया अपना विकेट, देखें
13 ओवर का खेला जा रहा मैच
सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट खेला जा रहा ये मुकाबला बारिश की खलल के बाद 13 ओवर का हो रहा है। यह लीग का 28वां मुकाबला है। जो सिडनी के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।
सिडनी सिक्सर्स प्लेइंग 11
जोश फिलिप (wk), जेम्स विंस, डैनियल ह्यूजेस, मोइसेस हेनरिक्स (c), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, हेडन केर, सीन एबॉट, बेन द्वारसुइस, क्रिस जॉर्डन, स्टीव ओ’कीफ
ब्रिस्बेन हीट प्लेइंग 11
कॉलिन मुनरो, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम बिलिंग्स, जिमी पीरसन (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस व्हाइटली, जेम्स बाजले, माइकल नेसर, मार्क स्टेकेटी, मैथ्यू कुह्नमैन, मिशेल स्वेपसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
10 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
50 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines