BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का रोमांच जारी है। इस लीग के अब तक 25 मैच खेले जा चुके हैं। आज होबार्ट हरिकेन्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच लीग का 26वां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बेलेरिव ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें Adelaide Strikers ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी एडिलेड की टीम ने 11 ओवर की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए हैं। Matthew Short ने 26 गेंद में 38 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने यह छक्का स्पिनर डूडली की गेंद पर जड़ा। जिसे देखकर विरोधी टीम हैरान रह गई।
और पढ़िए – PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, दर्शकों में खुशी की लहर
स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी गेंद
दरअसल, होबार्ट हरिकेन्स के गेंदबाद Patrick Dooley ने शॉट गेंद फेंकी थी, जिस पर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट टूट पड़े और जगह बनाकर लेग की मिड ऑन के ऊपर से हवाई फायर छक्का ठोक दिया। बल्ले से लगते ही गेंद स्टेडियम के पार जा गिरी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, देखिए…
और पढ़िए – ‘मैं ब्लेम गेम नहीं खेलता’…चीफ सलेक्टर बनने के बाद रमीज राजा पर भड़के शाहिद अफरीदी!
बिग बैश लीग 2022 की प्वाइंट टेबल
अगर बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल की बात करें तो Hobart Hurricanes सबसे नीचे है। इस टीम को 5 मैच में से 3 मुकाबलों में हार मिली और 2 मैच जीते हैं। वहीं एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इस टीम ने 7 में से 4 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबले हारे हैं। आज जहां एडिलेड की टीम प्वाइँट टेबल में ऊपर जाना चाहेगी, वहीं सबसे नीचे मौजूद होबार्ट हरिकेंस की टीम भी अंक तालिका में सम्मानजनक स्थिति हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
एडिलेड स्ट्राइकर्स (प्लेइंग इलेवन): हेनरी हंट, मैथ्यू शॉर्ट, क्रिस लिन, एडम होज, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, हैरी नील्सन (डब्ल्यू), राशिद खान, वेस आगर, हैरी कॉनवे, पीटर सिडल (सी)
होबार्ट हरिकेन्स (प्लेइंग इलेवन): डी आर्सी शॉर्ट, बेन मैकडरमोट, मैथ्यू वेड (कप्तान/कप्तान), कालेब ज्वेल, टिम डेविड, आसिफ अली, मिशेल ओवेन, फहीम अशरफ, नाथन एलिस, पैट्रिक डोले, रिले मेरेडिथ
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
19 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines