BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग में हर रोज रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं और कई बेहतरीन शॉट्स और बॉल देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आज होबॉर्ड हरिकेन्स और सिडनी थंडर के बीच मैच खेला गाय। इस मैच में टॉस जीतकर सिडनी थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए और होबॉर्ट के सामने सिर्फ 135 रनों का लक्ष्य रखा।
टीम की तरफ से ओपनर और दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर से फेल हो गए और शून्य पर आउट हो गए। वार्नर को रिली मेरेडिथ ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं दूसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरी होबॉर्ट हरिकेन्स ने टीम डेविड के अर्धशतक के चलते मैच को आसानी से जीत लिया।
और पढ़िए – भारत के सामने इंग्लैंड की मजबूत टीम की चुनौती, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
रिली मेरेडिथ ने डाली खतरनाक यॉर्कर, हैरान रह गए डेविड वॉर्नर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर्स की तरफ से डेविड वॉर्नर और मेथ्यू जिक्स ने ओपनिंग की हालांकि उनकी ये जोड़ी पहले ही ओवर में टूट गई। दरअसल होबॉर्ट हरिकेंस की तरफ से पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए रिली मेरेडिथ ने आते ही गदर मचा दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन दिया जिसके बाद वार्नर स्ट्राइक पर आ गए। ओवर की चौथी गेंद डॉट रही जिसके बाद पांचवी गेंद पर उन्होंने अचानक अपनी लेंथ बदली और जड़ में घुसा कर एक बेहतरीन यॉर्कर डाल दी। इसे वार्नर समझ नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंप में घुस गई।
और पढ़िए – भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी मैच आज, यहां देखें पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज
Tim David ने खेली तूफानी पारी, होबॉर्ट हरिकेन्स ने जीता मैच
इस छोटे से स्कोर का पीछा करने उतरी होबॉर्ट हरिकेन्स ने शुरुआत में विकेट गंवा दिए हालांकि बाद में टिम डेविड ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 40 गेंदों पर 76 रन बना लिए जिसकी बदौलत टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। टिम डेविड के अलावा मैथ्यू वैड ने भी समझदारी भरी पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Adipex)
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
54 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines