BBL 2022-23: बिग बैश लीग में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए 19 गेंद में 36 रन कूट डाले और अपनी टीम को एक तेज शुरुआत दिलाई। गुप्टिल ने होबार्ट हरिकेंस टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 5 चौके लगाए। इस पारी में गुप्टिल ने एक कमाल का छक्का भी जड़ा, जिसमें ताकत, नजाकत, स्वैग और कमाल की टाइमिंग दिखी।
और पढ़िए–IND vs SL: 9 गेंद बाद शुभमन गिल का तूफान, खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें वीडियो
गुप्टिल ने फहीम अशरफ के खिलाफ ठोका शानदार छक्का
दरअसल, तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने गुप्टिल को एक फुल लेंथ बॉल दी थी, जिस पर गुप्लिट ने अपने अँदाज में लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को सीधा स्टैंड में भेज दिया। इस छक्के पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं। वहीं विरोधी टीम भी हैरान रह गई। छक्का लगाने के बाद गुप्टिल का स्वैग देखते ही बना।
मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस स्कोरकार्ड
दरअसल, आज बिग बैश लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच खेला जा रहा है। होबार्ट हरिकेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं। मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 163 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। 13 ओवर का खेल होने तक इस टीम ने 3 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। अब 42 गेंद में 54 रनों की दरकार है।
औरपढ़िए–IPL के बाद अब ICC ODI विश्व कप भी नहीं खेल पाएंगे पंत! इन बड़े दौरों से भी रहेंगे बाहर
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2022-23
ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग 2022-23 खेली जा रही है। इस लीग के तहत अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं। 32वां मुकाबला मेलबर्न में मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला जा रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines