BBL 2022-23: बिग बैश लीग का 29वां मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी थंडर और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें आमने-सामने हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में सिडनी के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस फ्लॉप रहे।
और पढ़िए – BBL 2022: Chris Jordan ने मारी बुमराह जैसी यॉर्कर, आउट होने पर दंग रह गया बल्लेबाज
इस तरह आउट हुए फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस ने 7 गेंद में सिर्फ 1 रन बनाया और आउट हो गए। उन्होंने अजीबो-गरीब तरीके से विकेटकीपर के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सीधा थर्डमेन के हाथों में चली गई। इस तरह फॉफ को पवेलियन लौटना पड़ा।
Perth Scorchers vs Sydney Thunder लाइव स्कोर
फाफ डु प्लेसिस को Brendan Doggett ने अपना शिकार बनाया। खबर लिखे जाने तक पर्थ स्कॉर्चर्स ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कैमरन बैनक्रॉफ्ट और एडम लेथ डटे हुए हैं।
सिडनी थंडर (प्लेइंग इलेवन)- मैथ्यू गिलक्स (डब्ल्यू), एलेक्स हेल्स, रिले रोसौव, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, बेन कटिंग, जोएल डेविस, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (सी), ब्रेंडन डोगेट, उस्मान कादिर
और पढ़िए – Neeraj Chopra के स्प्रिंट को देखकर कायल हुए महान धावक, देखें Video
पर्थ स्कॉर्चर्स (प्लेइंग इलेवन)– फाफ डु प्लेसिस, एडम लियथ, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), निक हॉब्सन, झे रिचर्डसन, मैथ्यू केली, एंड्रयू टाय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीटर हैट्ज़ोग्लू
BBL 2022-23: प्वाइंट टेबल की स्थिति क्या है?
बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल में पर्थ स्कॉर्चर्स टॉप पर है। इस टीम ने 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं। वहीं सिडनी थंडर की टीम तीसरे नंबर पर है। इस टीम ने 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 3 में हार मिली है। दूसरे नंबर पर सिडनी सिक्सर्स की टीम है, जिसने 8 में से 4 मैच जीते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
4 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
4 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
5 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines